Ramayan में श्रीराम की भूमिका निभाने को Ranbir Kapoor ने बताया सम्मान, फिल्म के प्लॉट को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण को लेकर कहा इस मूवी का जो दृष्टिकोण हैं वह बड़ा है। पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए यह कहानी मायने रखती है। इसलिए इसे सही तरीके से बनाना चाहते हैं कहानी को सही से प्रस्तुत करना चाहते हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं। भगवान श्रीराम की भूमिका पूरी विश्वसनीयता के साथ निभाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
भगवान श्रीराम की भूमिका निभाना सम्मान की बात : रणबीर कपूर
HIGHLIGHTSकिशोर कुमार की बायोपिक भी कर रहे हैं रणबीर
बेटी के साथ समय बिता रहे हैं रणबीर
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण को लेकर पिछले कई दिनों से कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। पहले खबरें आई थीं कि अभिनेता रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका में होंगे। वहीं, कहा गया कि रावण की भूमिका कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश निभाएंगे।
अब खुद रणबीर ने इस फिल्म को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ वीडियो काल में बातचीत के दौरान कहा कि रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट हैं। उस पर बहुत सारा काम करना होगा। अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मैं चाहता हूं कि जल्द सब कुछ तय हो जाए। फिलहाल मैं कई और कहानियां भी सुन रहा हूं।
पूरी दुनिया के लिए रामायण की कहानी का महत्व
रणबीर खुद चाहते हैं कि जल्द से जल्द रामायण पर काम शुरू हो। वह कहते हैं कि अभी कुछ फाइनल भले ही न हुआ हो, लेकिन अगर सब सही रहा, तो रामायण मेरी अगली फिल्म हो सकती है। फिल्म की घोषणा कब होगी पता नहीं, क्योंकि बड़ा प्रोजेक्ट है। फिल्म को लेकर जो दृष्टिकोण हैं, वह बड़ा है।
पूरा देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए यह कहानी मायने रखती है। इसलिए इसे सही तरीके से बनाना चाहते हैं, कहानी को सही से प्रस्तुत करना चाहते हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं। भगवान श्रीराम की भूमिका पूरी विश्वसनीयता के साथ निभाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
किशोर कुमार की बायोपिक भी कतार में
फिल्मकार अनुराग बासु कई बार किशोर कुमार की बायोपिक का जिक्र कर चुके हैं, जिसे वह रणबीर कपूर के साथ ही बनाना चाहते हैं। रणबीर ने बताया कि इस महीने के अंत में मैं इस फिल्म की कहानी सुनने वाला हूं। अनुराग बासु कहानी लिख रहे हैं। फिलहाल मेरा फोकस अपनी बेटी के साथ समय बिताने पर है।
मैंने अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव किए हैं। धूम्रपान और शराब छोड़ दी है। शाकाहारी हो गया हूं। योग और ध्यान करता हूं। मैं 40 की उम्र में कदम रख चुका हूं। अपने बच्चे के लिए स्वस्थ रहना चाहता हूं। खुद पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं। इसके साथ ही इस महीने के अंत तक या अगले महीने तक कोई न कोई फिल्म फाइनल करना चाहूंगा।
ट्रोलिंग पर करारा जवाब
पिछले दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके पति रणबीर, उन्हें लिपस्टिक लगाने से मना करते हैं, क्योंकि उन्हें उनके होठों का स्वाभाविक रंग पसंद है। इसके बाद रणबीर को ट्रोल किया गया था कि वह आलिया को अपनी शर्तों के हिसाब से चला रहे हैं। रणबीर ने इस पर भी चुप्पी तोड़ी।
उन्होंने कहा कि एक्टर होने के नाते आपके बारे में कई चीजें लिखी जाती हैं। लोग अपनी राय बना लेते हैं, जो सच नहीं होती है। हाल ही में मेरे किसी बयान को लेकर मुझे टॉक्सिक (विषाक्त) बताया गया था। मैं उन लोगों की ही तरफ हूं, जो विषाक्त पुरुषत्व के खिलाफ लड़ रहे हैं। अगर वह मुझे इसके चेहरे के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उनकी लड़ाई मेरी इस बात को लेकर बुरा मानने से ज्यादा बड़ी है।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 पर काम जारी
पिछले साल रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र : पार्ट 1 शिवा के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी रणबीर ने कई जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव की कहानी पर हम लगातार काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते अयान ने इसकी कहानी सुनाई थी। दूसरा पार्ट, पहले पार्ट के किरदारों और कहानी से दस गुना बड़ा होगा। फिलहाल अयान वॉर 2 फिल्म पर काम कर रहे हैं।
रणबीर ने बताया कि अगले साल के मध्य तक वॉर 2 की शूटिंग खत्म हो जाएगी। उसके बाद अगले साल के अंत तक या फिर साल 2025 की शुरुआत में ब्रह्मास्त्र् पार्ट 2 की शूटिंग शुरू करने की योजना है। हमने पहले पार्ट को लेकर मिली आलोचनाओं को समझा है कि फिल्म के लिए क्या काम करेगा, क्या नहीं। कई लोगों ने संवादों पर टिप्पणी की थी, कुछ ने कहा था कि शिवा (रणबीर) और इशा (आलिया) की केमेस्ट्री गायब थी, इन सभी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :