Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

GIFT City में लॉन्च हुआ EXIM Finserve, निर्यात केंद्रित MSMEs की फाइनेंस तक पहुंच को बनाएगा आसान

GIFT City में लॉन्च हुआ EXIM Finserve, निर्यात केंद्रित MSMEs की फाइनेंस तक पहुंच को बनाएगा आसान

EXIM Bank की ओर से गुजरात की गिफ्टी सिटी में एक्सजिम फिनसर्व को लॉन्च किया गया है। ये कंपनी निर्यातकों को वित्त से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इससे निर्यात से जुड़ी MSMEs को फायदा होगा और फाइनेंस तक उनकी पहुंच आसान होगी। एक्सजिम फिनसर्व एक्जिम बैंक की सब्सिडियरी है और इसे लॉन्च करने का एलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2023 में किया गया था।
EXIM Finserve निर्यातकों को तीन प्रकार की सेवाएं देगा।
HIGHLIGHTSएक्सजिम फिनसर्व, एक्जिम बैंक की सब्सिडियरी है।
एक्सजिम फिनसर्व का काम निर्यातकों को फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं देना होगा।
इसे गिफ्ट सिटी में लॉन्च किया गया है।

एक्जिम बैंक (EXIM Bank) द्वारा गिफ्ट सिटी (GIFT City) में एक्जिम फिनसर्व (EXIM Finserve) नाम से एक सब्सिडियरी को लॉन्च किया गया है। एक्जिम फिनसर्व भारतीय एक्सपोर्ट्स को कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

एक्जिम बैंक का पूरा नाम एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट बैंक (Export Import Bank) है। यह बैंक विशेष तौर पर निर्यातकों को निर्यात से जुड़ी सेवाएं देने के लिए बनाया गया है।


EXIM Finserve क्या है?

EXIM Finserve के तहत गिफ्ट सिटी में निर्यातकों को एक्जिम बैंक तीन प्रकार की सेवाएं देगा, जिसमें रिसीवेबल्स फाइनेंसिंग, भुगतान के जोखिम की कवरेज और अकाउंट रिसीवेबल्स मैनेजमेंट सेवाएं शामिल हैं।

बैंक की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि एक्जिम फिनसर्व या इंडिया एक्जिम फिनसर्व आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड भारतीय निर्यातकों को बैंक की ओर से दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार है। इससे निर्यातकों का कैश फ्लो अच्छा रहेगा और पेमेंट का जोखिम भी कम रहेगा। इससे वे आत्मविश्वास के साथ नए मार्केट्स को एक्सपोर कर पाएंगे और अपने लिए विकास के नए अवसर खोज पाएंगे।

बयान में आगे कहा कि इस तरह की सेवाएं लॉन्च होने पर विशेष तौर पर एमएसएमई एक्सपोर्ट्स को फायदा होगा, क्योंकि यहां आधार क्वालिटी अकाउंट रिसीवेबल होगा न कि कुछ कोलैटरल है।


वित्त मंत्री ने बजट में किया था एलान

एक्जिम बैंक की इस सब्सिडियरी का एलान एक्जिम बैंक की ओर से केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से किया गया था। सरकार के इस कदम से माना जा रहा है कि MSMEs के लिए फाइनेंसिंग तक पहुंच बनाने में आसानी होगी।

EXIM Finserve के लॉन्च पर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के अध्यक्ष के राजारमन ने कहा कि एक्जिम फिनसर्व निर्यात फैक्टरिंग के क्षेत्र में गिफ्ट सिटी की पहली वित्त कंपनी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]