एक्सिस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, केवल इतने महीनों की एफडी पर मिल रहा बढ़िया मुनाफा
एक्सिस बैंक की ओर से एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है। अब सामान्य निवेशकों को अधिकतम 7.26 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों को 8.01 प्रतिशत तक की ब्याज दी जा रही है। (जागरण फाइल फोटो)Bank FD Rate Hike: निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक की ओर से 2 करोड़ से कम की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया गया है। एक्सिस बैंक की ओर से ये घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया है।
नई दरों के अनुसार, एक्सिस बैंक द्वारा 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागिरकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों को 7.75 प्रतिशत तक की ब्याज मिल रही है। बैंक द्वारा अधिकतम ब्याज 2 साल से लेकर 30 महीनों से कम की एफडी पर दिया जा रहा है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 7.26 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों को 8.01 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। बता दें, ये नई ब्याज दरें 11 फरवरी, 2023 से लागू हो गई हैं।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :