Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जन्मभूमि में तैयार हो रही भगवान राम की मूर्तियां, राम मंदिर के गर्भगृह की छत का काम मार्च से शुरू

राम मंद‍िर का न‍िर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जनवरी 2024 तक मंद‍िर का शुभारंभ करने की तैयारी है। ऐसे में मंदिर के गर्भगृह की छत का काम मार्च से शुरू क‍िया जाएगा। वहीं राम पथ का काम भी तेजी से चल रहा है।
 राम मंद‍िर का न‍िर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी के साथ राम मंद‍िर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों को तय समय पर पूर्ण करने की डेड लाइन भी जारी कर दी गई है। इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि निर्माण स्थल पर भगवान राम की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। रामकथा कुंज स्थल पर भगवान राम की विभिन्न झांकियां तैयार की जा रही हैं। एक कलाकार ने कहा, "राम मंदिर के परिसर में रामकथा कुंज नामक एक संग्रहालय बनाया जाएगा जिसमें इन मूर्तियों को रखा जाएगा। नेपाल की गंडकी नदी से आईं देव श‍िलाओं से राम लला की मूर्त‍ि बनना प्रस्‍ताव‍ित है। इसके ल‍िए देव श‍िलाओं का न‍िरक्षण भी क‍िया जा रहा है।

राम पथ के किनारे अंडरग्राउंड केबिल पड़ना शुरू

राम पथ पर अंडरग्राडंड बिजली केबिल पड़ना शुरू हो गया है। राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के निरीक्षण में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसे देखा। जिलाधिकारी ने पर्याप्त मानव संसाधन व मशीनरी लगाकर तेजी से दो शिफ्टों इसे पूरा कराने को कहा। मार्ग के किनारे दुकानदार व उसके आसपास के लोगों को खोदाई के समय आवागमन की सुविधा व विद्युत आपूर्ति बाधित न होने देने पर विशेष ध्यान रखने को कहा। अंडरग्राउंड केबिल के लिए खोदाई से वाटर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर उसे प्राथमिकता पर ठीक कराएं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]