Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में व्यक्ति की निर्मम हत्या, हिंसक भीड़ ने निर्वस्त्र कर आरोपी को बेरहमी से मारा


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब के पुलिस थाने में हिंसक भीड़ ने एक आरोपी को बेहरहमी से पीट पीट कर मौते के घाट उतार डाला। हिसंक लोगों ने उसे ईशनिंदा कानून का उल्लंघन करने पर निर्वस्त्र कर बेहरमी से पीटा था। 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में हिंसक भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने शनिवार को एक पुलिस थाने का घेराव किया। जिसके बाद हिंसक भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सैकड़ों युवक पुलिस परिसर को घेर रहे हैं जिसके बाद एक व्यक्ति ने सीड़ी का उपयोग करके एक लंबे गेट को फांद कर उसका ताला खोल लिया और ईशनिंदा के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति को घसीट लिया। जिसके बाद हिंसक भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

निर्वस्त्र कर आरोपी को बेरहमी से पीटा

इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान में अधिकतर धर्म से जुड़ी घटनाएं होती है। लेकिन यह लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस थाने से हिंसक भीड़ ने एक व्यक्ति को पुलिस की गिरफ्त से बाहर निकाल लिया और उसके कपड़े उतारते हुए उसे डंडों और धातु की छड़ों से बेरहमी से पीटा। जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उस व्यक्ति को हिंसक भीड़ इसलिए पीट रही थी क्योंकि उसे ईशनिंदा के आरोप में सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। वह सभी व्यक्ति को घसीटते हुए सड़क पर ले गए और उसे निर्मम तरीके से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]