Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र कठिया का किया निरीक्षण

 

राज्य शासन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज बेमेतरा जिले अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र कठिया का निरीक्षण किया। सचिव श्री वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि धान ख़रीदी केंद्रों पर किसानों को धान विक्रय करने में कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने इस दौरान धान उपार्जन केन्द्र पहुँचे किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि यहां इस धान खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। किसानों द्वारा जारी टोकन मे दिए तारीख और दिन के हिसाब से केंद्र पहुँचकर अपना धान बेच रहे हैं। इस मौके पर जिला खाद्य अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]