Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बंगाल चुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए जितेंद्र तिवारी, पहले बाबुल सुप्रियो के विरोध की वजह से लौटना पड़ा था घर


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। आसनसोल के पूर्व मेयर और तृणमूल कांग्रेस नेता जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें पार्टी का सदस्यता दिलाई।

आपको बता दें कि जितेंद्र तिवारी, शुभेंदु अधिकारी के साथ ही बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन तब केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और आसनसोल बीजेपी ने उनका विरोध किया था। इसके बाद विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी यू-टर्न ले लिया था। उन्होंने टीएमसी पर यह आरोप लगाते हुए से इस्तीफा दे दिया था कि उन्हें लोगों के लिए काम करने से रोका जा रहा है।


आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो सहित कई स्थानीय नेताओं ने नाराजगी प्रकट की और तिवारी के बीजेपी विरोधी हरकतों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया था। बीजेपी में एंट्री में दिक्कत होता देख तिवारी ने कोलकाता में मंत्री अरूप विश्वास से मुलाकात की और माफी मांगी थी। बिस्वास ने भी कहा था, "तिवारी पार्टी में थे और पार्टी में रहेंगे।"

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले टीएमसी का दमान छोड़ने वाले नेताओं में जितेंद्र तिवारी, शुवेन्दु अधिकारी के बाद दूसरे स्थान पर थे। जितंद्रे तिवारी ने कहा था, “मैंने आसनसोल नगर निगम के प्रशासकों के बोर्ड के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। यदि मुझे काम करने की अनुमति नहीं है, तो मैं पद बने रहकर क्या करूंगा? इसलिए, मैंने इस्तीफा दे दिया।” उन्होंने आरोप लगाया था कि टीएमसी में बने रहने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मुझे लोगों के लिए काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]