Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नव नियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली शपथ

मध्य प्रदेश की दुसरी महिला राज्यपाल बनी आनंदीबेन पटेल , मुख्य न्यायधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता ने दिलाई शपथ



SADBHAVNA न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो

मुनिस खान आज़ाद की रिपोर्ट


भोपाल:- मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता ने आज पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल आनंदीबेन को शपथ ग्रहण के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। राज्यपाल ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। समारोह में राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष समित्रा महाजन ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष  अजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री  कैलाश जोशी, मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, महापोर, निगम मंडलों के अध्यक्ष, लोकायुक्त जटिस्ट नरेश गुप्ता, मुख्य सूचना आयुक्त के.डी.खान, उच्च न्यायालय के न्यायधीश, विश्वविद्यालयों के कुलपति, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

सदभावना न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो


Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]