Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'टिकट ले लो...', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय बने बस 'कंडक्टर'; महिलाओं को दिया मुफ्त सफर का तोहफा

'टिकट ले लो...', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय बने बस 'कंडक्टर'; महिलाओं को दिया मुफ्त सफर का तोहफा


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में बस कंडक्टर बनकर महिलाओं को मुफ्त टिकट बांटे।








सीएम विजय बने बस कंडक्टर (फोटो-सोशल मीडिया)


सीएम विजय ने चेन्नई में बस कंडक्टर का किरदार निभाया।


महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के टिकट बांटे।


'वेत्री पयनम थिट्टम' का राज्यव्यापी विस्तार किया गया।



डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज शुक्रवार, 2 सितंबर को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। अपने एक्टिंग करियर में कई किरदार निभा चुके सीएम विजय आज असल जिंदगी में बस कंडक्टर के रोल में आ गए।


सीएम विजय ने महिलाओं को बस टिकट काटकर दिया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्री बेहद खुश नजर आए। एक महिला ने मुख्यमंत्री विजय की नजर तक उतार ली। ऐसा होते देखकर सीएम विजय ने उस महिला की भी नजर उतार दी।


चेन्नई में फ्री बस यात्रा का विस्तार

सीएम विजय ने आज 'वेत्री पयनम थिट्टम' (Vettri Payanam Thittam) के विस्तार का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य भर में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को और अधिक श्रेणियों में बढ़ाया गया है।


आज गांधी जयंती के अवसर पर इस योजना की शुरुआत करते हुए, विजय ने चेन्नई में बस से यात्रा की। इस दौरान मुख्यमंत्री यात्रियों से बातचीत की और खुद महिलाओं को मुफ्त टिकट बांटे।

बस में यात्रा कर रहे कॉलेज के छात्र मुख्यमंत्री के साथ चॉकलेट बांटते हुए भी देखे गए। सीएम विजय का बस कंडक्टर बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
क्या है 'वेत्री पयनम योजना'?

तमिलनाडु सरकार की इस विस्तारित योजना से हर दिन लगभग 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। लाभार्थी राज्य परिवहन निगमों की 12,695 बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं, जिनमें एक्सप्रेस और डीलक्स श्रेणी की बसें भी शामिल हैं।


राज्य सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत आय की कोई सीमा नहीं है। साथ ही कोई भी लाभार्थी एक दिन में कितनी भी बार यात्रा कर सकता है, इस पर कोई रोक नहीं है।

सरकार ने इस योजना का नाम अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) से लिया गया है, जिसका अर्थ है "विजयी यात्रा"। पहले यह योजना केवल कुछ खास श्रेणियों की बसों तक ही सीमित थी। अब इस विस्तारित सुविधा में एक्सप्रेस, डीलक्स, मोफुसिल, साधारण और कुछ घाट-क्षेत्र (पहाड़ी रास्तों) की बस सेवाएं भी शामिल हैं।


परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिबन ने इस योजना को लेकर कहा था, 'इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों की शिक्षा, रोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण में मदद करना है, ताकि परिवहन का खर्च उनकी तरक्की में बाधा न बने।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]