वर्किंग डे में भी नहीं थमी Jana Nayagan की कमाई की रफ्तार, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश

साउथ सिनेमा की फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में वर्किंग डे में भी कमाल कर रही है। ...और पढ़ें

जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
हार मानने को तैयार नहीं जन नायकन
मंगलावर को शानदार रही फिल्म की कमाई
विजय की फिल्म ने 13वें दिन किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के अलावा इस वक्त अगर कोई फिल्म कमर्शियल तौर पर भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है तो उसका नाम जन नायकन (Jana Nayagan) है। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है।
आलम ये है कि वीकेंड बीतने के बाद भी जन नायकन कलेक्शन के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। इसका अंदाजा आप विजय की इस पॉलिटिकल थ्रिलर के 13वें दिन के कारोबार से आसानी से लगा सकते हैं।
जन नायकन की शानदार कमाई जारी
अक्सर ऐसा होता है कि दूसरा वीकेंड बीतने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती है और रफ्तार थमने लगती है। फिलहाल जन नायकन के मामले में बेशक ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी कलेक्शन के नंबर्स इतने खराब नहीं हैं, जिनके बारे में बात न की जाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 13वें दिन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

बेशक बीते सोमवार की तुलना में दूसरे मंगलवार को जन नायकन की कमाई में करीब 45 प्रतिशत की कटौती दर्ज हुई है। लेकिन फिर भी इन आंकड़ों की तारीफ होने बनती है, जो ये दर्शाते हैं कि वर्किंग डे में भी लोग विजय की जन नायकन को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

13वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब जन नायकन का इंडिया में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 182 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जिस हिसाब से फिलहाल इस मूवी की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म 200 करोड़ आंकड़ा पार कर लेगी।
विजय की आखिरी फिल्म ने किया कमाल
अभिनेता विजय थलापति के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर जन नायकन ने अपनी छाप छोड़ी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ और वर्ल्डवाइड 304 करोड़ का कारोबार कर इस मूुवी ने सही मायनों में कमाल करके दिखाया है। इससे पहले विजय की लियो और गॉट जैसी मूवीज भी ग्लोबली 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :