Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

₹1000 से कम में 150 दिनों की वैलिडिटी या OTT बेनिफिट्स? जानिए Vi ₹998 और BSNL ₹997 प्लान में कौन है बेहतर

₹1000 से कम में 150 दिनों की वैलिडिटी या OTT बेनिफिट्स? जानिए Vi ₹998 और BSNL ₹997 प्लान में कौन है बेहतर

अगर आपका प्रीपेड प्लान खत्म होने वाला है और आप लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा बेनिफिट्स वाले प्लान की तलाश में हैं। तो Vodafone Idea (Vi) का 998 रुपये और B ...और पढ़ें








BSNL और Vi के इन दो प्लान्स में टक्कर। Photo- ChatGPT.


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका प्रीपेड प्लान एक्सपायर होने वाला है और आप लंबी वैलिडिटी और अच्छे डेटा बेनिफिट्स वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास चुनने के लिए कुछ सॉलिड ऑप्शन्स हैं। Vi का 998 रुपये और BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों को टारगेट करता है जिन्हें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी सर्विस वैलिडिटी चाहिए। दोनों ही रिचार्ज ऑप्शन्स में डेली 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। लेकिन ये पूरी तरह से एक जैसे नहीं हैं। वैलिडिटी, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और ओवरऑल वैल्यू के मामले में दोनों में फर्क है। सही प्लान चुनने में आपकी मदद के लिए हमने यहां Vi 998 रुपये और BSNL 997 रुपये प्लान का पूरा कंपैरिजन किया है।
Vi का 998 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 998 रुपये वाला प्रीपेड पैक 84 दिनों की वैलिडिटी और 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा ऑफर करता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद ऑपरेटर के नियमों के हिसाब से स्पीड कम हो जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी शामिल हैं।

इसका सबसे बड़ा हाइलाइट Vi के हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के तहत रोज रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलना है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए SonyLIV Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

इतना ही नहीं, इस रिचार्ज प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर भी शामिल है। सीधे शब्दों में कहें तो हफ्ते के दिनों (सोमवार से शुक्रवार) का बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को यूज किया जा सकता है। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के हर महीने 2GB बैकअप डेटा भी ऑफर कर रहा है।


कंपैटिबल 5G हैंडसेट वाले यूजर्स Vi के 5G कवरेज एरिया में कंपनी की शर्तों के हिसाब से अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस कर सकते हैं।





BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 150 दिनों की काफी लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा प्रमोशनल डेटा भी ऑफर करता है। यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड फोन कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं।


डेली डेटा कैप 2GB है और इसके खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। साथ ही, ये रिचार्ज पैकेज अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स की सुविधा देता है। एक्स्ट्रा 5GB प्रमोशनल डेटा सिर्फ ऑफर पीरियड के दौरान एलिजिबल रिचार्ज पर ही लागू होता है और ये सिर्फ एक बार मिलता है, भले ही आप कई बार रिचार्ज कराएं।
आपको कौन-सा प्लान चुनना चाहिए?

अगर आप एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स वाला रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो Vi 998 रुपये प्लान 84 दिनों की कम वैलिडिटी के बावजूद अनलिमिटेड हाफ-डे डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और अनलिमिटेड 5G जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ आता है।


दूसरी ओर, अगर आप डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अपने नंबर को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं। तो 150 दिनों की वैलिडिटी वाला BSNL 997 रुपये प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लिए क्या ज्यादा जरूरी है: ज्यादा बेनिफिट्स या लंबी वैलिडिटी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]