Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Bahubali की 'राजमाता' का वो आइटम सॉन्ग, 70's के दो सुपरस्टार्स संग किया रोमांस; आज भी कल्ट है ये सुपरहिट गाना




Bahubali की 'राजमाता' का वो आइटम सॉन्ग, 70's के दो सुपरस्टार्स संग किया रोमांस; आज भी कल्ट है ये सुपरहिट गाना


बाहुबली की राजमाता शिवगामी, राम्या कृष्णन ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनका एक आइटम गाना आज भी कल्ट क्लासिक है। ...और पढ़ें








बाहुबली की 'राजमाता' का वो आइटम गाना



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने फिल्म 'बाहुबली' देखी है, तो आपको उसमें 'राजमाता शिवगामी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन जरूर याद होंगी। हालांकि कई लोगों को लगता है कि राम्या कृष्णन ने हिंदी फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, यहां तक कि उनके कई आइटम सॉन्ग भी हैं, जो आज भी सुपरहिट हैं।
सुपरहिट है राम्या का आइटम सॉन्ग

अब यूं तो राम्या कृष्णनन ने अपने हिंदी फिल्मों के करियर में कई हिट गाने दिए और कई फिल्मों में उन्होंने काम भी किया। हालांकि उनका एक गाना तो इतना पॉपुलर हुआ कि इस गाने का दोबारा रीमेक वर्जन तक बना है और उस गाने का नाम है 'चाहे मेरी जान तू ले ले' (Chahe Meri Jaan Tu Le Le)।

जी हां, साल 1988 में आई फिल्म दयावान (Dayavan) के इस गाने में उस दौर के सुपरस्टार्स फिरोज खान और विनोद खन्ना नजर आए थे। फिल्म के इस गाने में इन दोनों स्टार्स के साथ जो हीरोइन नजर आई है, वो कोई और नहीं बल्कि बाहुबली (Bahubali) में माता शिवगामी का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ही हैं।




सुपरहिट है यह गाना

राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) उस दौर में हिंदी फिल्मों में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं और उसी दौरान उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। हालांकि राम्या का ये आइटम सॉन्ग खूब सुपरहिट हुआ। गाना समंदर में चलती हुए बोट में शूट हुआ था। गाने में राम्या कृष्णनन पीली कलर की साड़ी में नजर आईं। इस गाने को जॉली मुखर्जी (Joli Mukherjee) और सपना अवस्थी ( Sapna Mukherjee) ने अपनी आवाज दी थी।




वहीं इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। गाना को इंदीवर ( Indeevar) ने लिखा था। वहीं यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। यहां तक कि इस गाने का एक नया वर्जन 'हईया हो' (Haiya Ho) फिल्म मरजावां (Marjaavaan) में सुनाई दिया जो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पर फिल्माया गया था।




आपको बता दें कि फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म के एक गाने को लेकर खूब हंगामा हुआ था। माधुरी और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बोल्ड सीन्स ने खूब चर्चा बटोरी। हालांकि फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर रहे और फिल्म को फिरोज खान (Feroz Khan) ने ही डायरेक्ट किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]