फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखाएगी डार्क कॉमेडी, कब और कहां देखें Naslen की फिल्म?

मॉलीवुड टाइम्स' के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार इंतजार कर रहे हैं। यहां देखें फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल- ...और पढ़ें

कब और कहां रिलीज होगी मॉलीवुड टाइम्स?
HIGHLIGHTS
कब और कहां रिलीज होगी मॉलीवुड टाइम्स?
थिएटर के बाद ओटीटी पर गर्दा उड़ाएगी फिल्म
इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी नस्लेन की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनव सुंदर नायक द्वारा निर्देशित और नस्लेन स्टारर साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी मलयालम टाइम्स 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर के बाद अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म की कहानी में मूवी इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे छिपे स्ट्रगल, पॉलीटिक्स को दिखाती है।
क्या है 'मॉलीवुड टाइम्स' की कहानी?
'मॉलीवुड टाइम्स' कुट्टिक्कनम के रहने वाले युवा विनीत माधवन की कहानी है, जो एम. नाइट श्यामलन से प्रेरित होकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े हॉरर फिल्ममेकर बनने का सपना देखता है। इंडस्ट्री की कठोर सच्चाइयों के बारे में पिता की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद, वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकल पड़ता है। उसे पूरा भरोसा है कि उसका अनोखा नजरिया मलयालम हॉरर सिनेमा में नई जान डाल सकता है।
-1782530290650.jpg)
शॉर्ट फिल्मों से शुरुआत करके, विनीत धीरे-धीरे फीचर फिल्म डायरेक्ट करने की ओर बढ़ता है। फिल्ममेकिंग की कॉम्पिटिटिव दुनिया में आगे बढ़ते हुए, उसे इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स, क्रिएटिव मतभेदों, फिल्म के क्रेडिट को लेकर झगड़ों और अपनी कलात्मक सोच को बनाए रखने की लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उसका अटूट आत्मविश्वास जहां उसके संकल्प को मजबूत करता है, वहीं इसके कारण उसे पर्सनल और प्रोफेशनल स्तर पर मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। क्या वह अपने सपनों को पूरा कर पाएगा? या फिर सिस्टम में फंसकर पॉलीटिक्स का शिकार हो जाएगा? या हार मानकर अपने सपनों को गुडबाय कह देगा? इन सवालों के जवाब आपको फिल्म देखने पर मिलेंगे।
कब और कहां देखें 'मॉलीवुड टाइम्स'?
'मॉलीवुड टाइम्स' (Mollywood Times) का प्रीमियर JioHotstar पर होगा और यह 3 जुलाई, 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। फिल्म की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी आधिकारिक घोषणा की और फिल्म को 'मलयालम सिनेमा के लिए प्यार और नफरत भरा एक पत्र' बताया।
मॉलीवुड टाइम्स की कास्ट और क्रू
मॉलीवुड टाइम्स में नस्लेन मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ शराफ यू धीन, श्रीजीत शाइन, विनीत श्रीनिवासन, संगीत प्रताप, रोशन शनावास, गोपिका रमेश, प्रशांत अलेक्जेंडर, मीरा नायर, अल्थफ सलीम, जगदीश, बालचंद्रन चुलिक्कड़ और कई अन्य कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अर्शा चंदिनी बैजू और बेसिल जोसेफ का कैमियो भी है।
अभिनव सुंदर नायक ने इसे निर्देशित किया और फिल्म रामू सुनील द्वारा लिखी गई है। इसका निर्माण आशिक उस्मान ने आशिक उस्मान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है, जिसमें संगीत जेक बेजॉय ने दिया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :