Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Bajaj Chetak, Ather या फिर Ather? ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, देखें कीमत

Bajaj Chetak, Ather या फिर Ather? ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, देखें कीमत

Best Electric Scoters: आज हम आपको TVS, Bajaj जैसे कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंहे जो आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते ...और पढ़ें








ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जिस तरह से लगातार बढ़ रही हैं और कई नई-पुरानी कंपनियां अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतार रही हैं। अब ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक स्कूटरों में भी कई सारे विकल्प मिल जाते हैं और कभी-कभी वह खुद ही कंफ्यूज हो जाते हैं कि किसे लेना बेहतर होगा। यहां हम आपको कुछ बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताएंगे जो रोजाना के तौर पर आपके लिए काम की और किफायती साबित हो सकती है।

Bajaj Chetak


इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसकी मेटल बॉडी के लिए जाना जाता है जो काफी मजबूत और दूसरे स्कूटरों के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ है। यह स्कूटर C2501, C3001 और C35 जैसी सीरीज में आती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह आपको 113 से 151 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 96, 504 रुपए से शुरू होती है।

TVS iQube

TVS iQube देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS के नाम और भरोसे की वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। यह स्कूटर 3 अलग-अलग वर्जन iQube, i Qube S और iQube ST में आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,00,822 से शुरू होती है।


डिजाइन और अपनी रेंज की वजह से Ather Rizta रोजाना सफर करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस रोजमर्रा के इस्तेमाल और आरामदायक बनाने पर ज्यादा फोकस किया गया है। एक बार चार्ज करने पर यह आपको 123 किमी से 159 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपए से शुरू होती है।
किसे लेना बेहतर?

कुल मिलाकर, अगर आप रोजाना के सफर के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Bajaj Chetak, TVS iQube और Ather Rizta आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। जहां Chetak अपनी मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती है तो iQube अपने भरोसे और Ather Rizta आरामदायक सफर के लिए काफी लोकप्रिय है। आप पसंद, रेंज और बजट के हिसाब से अपनी पसंद की स्कूटर चुन सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]