जामताड़ा के फतेहपुर में ज्वेलरी दुकानदार से हथियार के बल पर लूट, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

फतेहपुर बाजार में बुधवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार अमरजीत बर्मन को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। ...और पढ़ें
-1780115996930_v.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)
फतेहपुर (जामताड़ा)। फतेहपुर बाजार में बुधवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर एक ज्वेलरी दुकानदार अमरजीत बर्मन घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर बस स्टैंड के समीप बजरंगबली मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।
अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे नकदी और आभूषण लूट लिए तथा मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। उस समय बाजार में लोगों की आवाजाही जारी थी, इसके बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले।
घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फतेहपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरविंद मंडल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पुलिस पिकेट की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण व्यापारी और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो फतेहपुर बाजार के व्यापारी अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लेने को बाध्य होंगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल लूटे गए सामान और राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संदिग्धों की तलाश में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :