Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बंगाल चुनाव में हेमंत सोरेन की एंट्री, ममता के समर्थन में आदिवासी सीटों पर करेंगे सभाएं

बंगाल चुनाव में हेमंत सोरेन की एंट्री, ममता के समर्थन में आदिवासी सीटों पर करेंगे सभाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पुष्टि की ...और पढ़ें





हेमंत सोरेन 18-20 अप्रैल तक बंगाल में करेंगे टीएमसी का प्रचार।


आदिवासी बहुल सीटों पर सोरेन करेंगे चुनावी सभाएं, झामुमो का समर्थन।


सुप्रियो भट्टाचार्य ने परिसीमन, महिला आरक्षण पर केंद्र को घेरा।


रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक बंगाल दौरे पर रहेंगे, जहां वे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह दौरा तीन दिनों का होगा और इसमें कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।


हेमंत सोरेन खास तौर पर आदिवासी बहुल सीटों पर प्रचार करेंगे, जहां झामुमो का प्रभाव और पकड़ मजबूत है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कल्पना सोरेन के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना जताई गई है, हालांकि उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

झामुमो पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह बंगाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि टीएमसी को समर्थन देगा। पार्टी का मानना है कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकजुटता जरूरी है।
परिसीमन और महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार पर हमला

सुप्रियो भट्टाचार्य ने संसद के विशेष सत्र और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना कराए बिना परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ अन्याय होगा।

भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 में किए गए वादे से सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि परिसीमन का सबसे अधिक नुकसान गैर भाजपा शासित राज्यों, खासकर दक्षिण भारत को होगा। उन्होंने टीडीपी और जदयू से केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील भी की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]