Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जलडेगा में सड़क पर धमकी भरा संदेश लिख काम रोकने की चेतावनी, जांच में जुटी पुलिस

जलडेगा में सड़क पर धमकी भरा संदेश लिख काम रोकने की चेतावनी, जांच में जुटी पुलिस


अज्ञात लोगों ने सड़क पर पीएलएफआई और माओवादी संगठनों के नाम पर धमकी भरा संदेश लिखा, जिसमें निर्माण कार्य करा रही समिति को चेतावनी दी गई है। ...और पढ़ें





सड़क पर धमकी लिख काम रोकने की चेतावनी


जलडेगा में सड़क निर्माण पर रंगदारी की धमकी मिली।


पीएलएफआई और माओवादी के नाम पर संदेश लिखा गया।


पुलिस ने जांच शुरू की, कुछ लोग हिरासत में लिए गए।

 सूत्र, जलडेगा। ओड़गा ओपी क्षेत्र के परबा पंचायत अंतर्गत पपरापानी गांव में 15वें वित्त आयोग से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा सड़क के बीचों-बीच बड़े अक्षरों में पीएलएफआई एवं माओवादी संगठन के नाम पर धमकी भरा संदेश लिखा गया।


इस लिखे गए संदेश में निर्माण कार्य करा रही लाभुक समिति को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा गया है, ले-दे के चलो, नहीं तो समझ जाना। कल कॉल करेंगे, नहीं तो समझ जाना। इस धमकी के सामने आने के बाद से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही ओड़गा ओपी प्रभारी सजल धान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। विदित हाे कि जलडेगा प्रखंड में रंगदारी से जुड़ा यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व कारीमाटी में सड़क निर्माण कैंप में भी पीएलएफआई के नाम पर धमकी दी गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


पुनः इसी तरह की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ - साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]