'एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए कपड़े उतारा...', बोल्ड सींस के चलते Zareen Khan को जज करते थे लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने रिवील किया है कि बोल्ड सींस के चलते इंडस्ट्री के लोग उन्हें जज करते थे। उन्हें अपनी ही फिल्म के प्रीमियर मे ...और पढ़ें

'हेट स्टोरी 3' के बोल्ड सीन्स पर जरीन खान को जज किया गया
'अक्सर 2' में जबरन बोल्ड सीन करवाने का आरोप लगाया
इंडस्ट्री में छवि खराब होने से जरीन खान हुईं परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार फिल्मों में बोल्ड सीन्स के चलते हीरोइनों की छवि वैसी ही बन जाती है और उन्हें फिर उसी तरह के रोल मिलने लगते हैं। कुछ हीरोइनों को इसके लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी। जरीन खान भी उनमें से एक हैं।
जरीन खान ने सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने रेडी में आइटम नंबर किया और फिर हेट स्टोरी 3 (Hate Story 3) में किया। हेट स्टोरी 3 के बाद लोगों का एक्ट्रेस के प्रति नजरिया बदल गया।
जरीन खान को जज करते थे लोग
जरीन खान ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि हेट स्टोरी 3 में बोल्ड सीन्स के चलते इंडस्ट्री के लोग उन्हें जज करते थे और नीची नजरों से देखते थे। उन्होंने मैमोथ मीडिया एशिया पॉडकास्ट पर पूजा भट्ट के साथ बातचीत में कहा, "जब मैंने 'हेट स्टोरी' की तो बहुत से लोगों ने, खासकर इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे नीची नजर से देखा। वे कहते थे, 'वह एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने कपड़े उतारने का फैसला किया।"

अक्सर 2 में करवाया गया बोल्ड सीन
जरीन खान ने हेट स्टोरी 3 के बाद अक्सर 2 में काम किया, लेकिन इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें इनवाइट तक नहीं किया गया। जब वह यह फिल्म कर रही थीं, तब उनसे वादा किया गया था कि फिल्म ग्लैमरस होगी, लेकिन हेट स्टोरी 3 की तरह बोल्ड सीन्स के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया, "उन्होंने (डायरेक्टर अनंत महादेवन) बहुत ही सधी हुई अंग्रेजी में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा, 'हम कोई 'हेट स्टोरी' नहीं बना रहे हैं।
सेट पर बिगड़ गई थी बात
जरीन खान ने आगे बताया, "हम एक 'जॉनर नॉयर' बना रहे हैं' या कुछ इसी तरह की बात। मैंने सोचा, ठीक है। लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची तो हर दूसरा सीन या तो किस के साथ खत्म होता था या फिर अचानक ही मुझे ब्रा या वैसी ही किसी चीज में दिखने की जरूरत पड़ जाती थी। मैंने उनसे कहा, ‘मुझे ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे शुरू में कुछ और ही बताया था। अब सिर्फ इसलिए कि आपने देखा कि वह फिल्म (हेट स्टोरी 3) चल गई, आप ये सब चीजें इसमें डालना चाहते हैं।'"

जरीन खान ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि वह प्रोड्यूसर्स को कुछ और बताते थे, और उन्हें व कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कुछ और कहते थे। सेट पर बहुत ज्यादा दुश्मनी थी। अचानक से प्रोड्यूसर्स उनसे ब्रा सीन्स या किसिंग सीन्स की डिमांड करने लगे क्योंकि उन्होंने पहले भी ऐसी फिल्म की थी। उन्होंने कहा, "यह सही नहीं था।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :