कॉमेडियन Zakir Khan हॉस्पिटल में एडमिट? वीडियो देख फैंस को हुई चिंता

कॉमेडियन Zakir Khan को अस्पताल में देखकर उनके फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। हाल ही में उनके भाई के व्लॉग में उन्हें हॉस्पिटल में स्पॉट ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर स्टैंड-अप स्टार जाकिर खान अपने भाई अरबाज खान के लेटेस्ट व्लॉग में नजर आए हैं। इस व्लॉग में कॉमेडियन को अस्पताल के कपड़ों में देखा जा सकता है, जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कॉमेडियन ने लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक
यह तब हुआ है जब कुछ ही समय पहले जाकिर ने खराब सेहत का हवाला देते हुए काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। 'रमजान व्लॉग' में, अरबाज ने लीलावती अस्पताल में जाकिर के प्राइवेट कमरे की झलक दिखाईं। उन्होंने गुलाबी रंग का रोब पहना हुआ था और अपने दोस्तों व परिवार के साथ पिछले हफ्ते का भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच देखा। जब अरबाज ने उनसे पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो जाकिर ने कहा, 'मैच अभी फंसा हुआ है'।
-1773591768956.jpg)
फैंस को हुई कॉमेडियन की चिंता
जाकिर को अस्पताल में देखकर, फैन्स इस बात को लेकर चिंतित हो गए कि जाकिर असल में कितने गंभीर रूप से बीमार थे। एक ने पूछा, 'जाकिर भाई हॉस्पिटल में क्यों हैं'? एक व्यक्ति ने लिखा, 'आप ठीक हो? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ। आपके लिए ढेर सारी अच्छी सेहत की दुआएं भेज रहा हूं'।
-1773591780669.jpg)
एक और व्यक्ति ने अरबाज से गुजारिश की, “हर कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है। प्लीज हमें बताओ कि वह कैसे हैं, उन्हें क्या हुआ है। हम सब उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनके बारे में चिंतित हैं।” जाकिर ने पहले बताया था कि वह कॉमेडी से एक लंबा ब्रेक लेंगे। यह घोषणा उनके हाल ही में हैदराबाद में हुए लाइव शो के दौरान की गई थी, जो उनके चल रहे ‘पापा यार’ टूर का हिस्सा था।

Post A Comment
No comments :