Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Shakira का इंडिया टूर हुआ कैंसिल, ईरान-अमेरिका युद्ध बना कारण; बुक हो चुके टिकटों का क्या होगा?

Shakira का इंडिया टूर हुआ कैंसिल, ईरान-अमेरिका युद्ध बना कारण; बुक हो चुके टिकटों का क्या होगा?


ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का अप्रैल में होने वाला भारत दौरा रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पैदा हुए तनाव की वजह से ये फैसला लि ...और पढ़ें




शकीरा का अप्रैल में होने वाला भारत दौरा रद्द


ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया गया फैसला


बुक हो चुकी टिकट के पैसे का क्या होगा?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा (Shakira) अप्रैल में इंडिया में परफॉर्म करने वाली थीं। हालांकि अभी जो खबर आ रही है वो शकीरा के फैंस को नाराज कर सकती है। जानकारी के मुताबिक शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है।


ऑर्गनाइजर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और बताया है कि वह ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अभी नहीं होगा। अब ये कब होगा इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस का दिल इससे जरूर टूट गया है।
सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी


उन्होंने कॉन्सर्ट पोस्टपोन होने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा- "मौजूदा जियो पॉलिटिकल स्थिति और टेंशन के कारण, शकीरा का 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' स्थगित कर दिया गया है। हमारे प्रशंसकों, कलाकार और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी टिकट धारकों को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, जो सीधे उनके ओरिजनल पेमेंट ऑप्शन पर भेज दी जाएगी।"

ऑर्गनाइजर्स ने आगे बताया कि नई डेट्स पर अभी विचार किया जा रहा है और जैसे ही इस पर कोई अपडेट आता है वो सूचित करेंगे। इतना ही नहीं, एक मेल आईडी भी दी गई है कि अगर किसी को कुछ पूछना हो तो वह उस पर अपने सवाल भेज सकता है।
कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

शकीरा का कार्यक्रम मुंबई में 10 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली में 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला था। यह निर्णय पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को शुरू हुए बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच आया है, जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों और इजरायल में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाया, जिससे जलमार्गों में व्यवधान उत्पन्न हुआ और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों और वैश्विक आर्थिक स्थिरता प्रभावित हुई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]