Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रिलीज के कुछ समय में ही ऑनलाइन लीक हुई Pawan Kalyan की उस्ताद भगत सिंह, क्या मेकर्स को होगा नुकसान?

रिलीज के कुछ समय में ही ऑनलाइन लीक हुई Pawan Kalyan की उस्ताद भगत सिंह, क्या मेकर्स को होगा नुकसान?

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने रिलीज से पहले ही पायरेसी के खिलाफ कानून ...और पढ़ें




उस्ताद भगत सिंह के एक सीन में पवन कल्याण (फोटो-इंस्टाग्राम)

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ऑनलाइन लीक हुई


फिल्म ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन


पायरेसी रोकने के लिए कानूनी सुरक्षा ली गई थी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ हुई। ये एक एक्शन थ्रिलर और कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें उनके अपोजिट श्रीलीला नजर आईं।

ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म

इस फिल्म के डायरेक्टर हरीश शंकर ने उगादी के मौके पर इसे रिलीज किया। लेकिन फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के कुछ समय बाद ही उस्ताद भगत सिंह कई पायरेटेड साइट्स पर उपलब्ध थी।





फिल्म ने पहले ही ले ली थी अनुमति

पाइरेसी का मामला तब हुआ है जब फिल्म ने रिलीज से पहले ही लीगल प्रोटेक्शन ले लिया था। द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने 'उस्ताद भगत सिंह' को ऑनलाइन हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए Ex-parte Temporary Injunction जारी किया था।
‘जॉन डो’ क्लॉज द्वारा समर्थित यह आदेश गुमनाम व्यक्तियों और प्लेटफार्मों को मानहानिकारक या भ्रामक सामग्री फैलाने से रोकता है। निर्माताओं ने अदालत का रुख किया था और चिंता का हवाला दिया था।


कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

वहीं फिल्म की रिलीज को साउथ में बड़ी सफलता मिली है। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याण की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने तेलुगु भाषा में पहले ही दिन 31.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को केवल 4,607 शोज ही मिले थे। बता दें कि साउथ में धुरंधर 2 जैसा बज ही पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का था। यही इसकी सफलता का कारण भी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]