Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नींद में हुई एक्टर Nicholas Brendon की मौत, 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' सीरीज से हुए थे पॉपुलर

नींद में हुई एक्टर Nicholas Brendon की मौत, 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' सीरीज से हुए थे पॉपुलर


Nicholas Brendon Death: जाने-माने अभिनेता निकोलस ब्रेंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार ने एक भावुक बयान जारी किया है। ...और पढ़ें






निकोलस ब्रेंडन का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- एक्स


90s के फेमस एक्टर थे निकोलस ब्रेंडन


54 साल की उम्र में निकोलस ब्रेंडन का निधन


निकोलस ब्रेंडन के परिवार ने जारी किया बयान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' फेम एक्टर निकोलस ब्रेंडन का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली।

निकोलस ब्रेंडन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। एक इमोशनल स्टेटमेंट के जरिए परिवार ने खुलासा किया है कि एक्टर का निधन किस कारण हुआ है।
निकोलस की मौत से टूटा परिवार

द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, निकोलस के निधन के बाद उनके परिवार ने बताया कि एक्टर का निधन नींद में नेचुरल रीजंस के चलते हुआ। उन्होंने कहा, "हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे भाई और बेटे निकोलस ब्रेंडन का निधन हो गया है। उनका निधन सोते समय प्राकृतिक कारणों से हुआ। ज्यादातर लोग निकी को एक एक्टर के तौर पर उनके काम और उन किरदारों के लिए जानते हैं, जिन्हें उन्होंने सालों तक अपनी अदाकारी से जिया था।"



निकोलस को पेंटिंग का था शौक

स्टेटमेंट में आगे कहा गया, "हाल के सालों में निकी को पेंटिंग और कला में अपना जुनून मिला। निकी को अपनी इस कला को अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ शेयर करना बहुत पसंद था। वह जोशीले, संवेदनशील थे और उनमें कुछ नया रचने की असीम लगन थी। जो लोग उन्हें सचमुच जानते थे, वे समझते थे कि उनकी कला उनके असली व्यक्तित्व का सबसे सच्चा आईना थी।"

परिवार ने की प्राइवेसी की मांग

परिवार ने आगे कहा, "यह कोई राज नहीं है कि निकोलस को अतीत में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपनी बीमारी को काबू में रखने के लिए वह दवाएं और इलाज ले रहे थे। जब उनका निधन हुआ, तब वह भविष्य को लेकर काफी आशावादी थे। इस दुख की घड़ी में, जब हम उनके जाने का शोक मना रहे हैं और एक ऐसे इंसान की जिंदगी का जश्न मना रहे हैं जिसने पूरी शिद्दत, इमेजिनेशन और दिल से जिंदगी जी, हमारा परिवार आप सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश करता है।"



बता दें कि निकोलस को जन्मजात हार्ट डिफेक्ट था। 2023 में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था और वह 'कॉडा इक्विना सिंड्रोम' से भी जूझ रहे थे।



'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में जैंडर हैरिस की भूमिका निभाकर निकोलस ने पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज क्रिमिनल माइंड्स में भी काम किया। वह 'चिल्ड्रन ऑफ द कॉर्न 3', 'साइको बीच पार्टी', 'डेमोन आईलैंड' और 'बिग गे लव' जैसी फिल्मों भी काम कर चुके थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]