Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

साक्षी ने गलत समय पर दिखाई ओवर एक्साइटमेंट तो MS Dhoni ने दिया मस्‍तमौला रिएक्‍शन... Video हुआ सुपरहिट

साक्षी ने गलत समय पर दिखाई ओवर एक्साइटमेंट तो MS Dhoni ने दिया मस्‍तमौला रिएक्‍शन... Video हुआ सुपरहिट



भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 7 रन से मात देकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश किया। मैच के बीच एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी का वीडियो वायरल हुआ। ...और पढ़ें







स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर मौजूद थे। धोनी ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का लुत्‍फ उठाया।


धोनी स्‍टेडियम के वीआईपी बॉक्‍स में मौजूद थे, जहां उन्‍हें रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह का साथ मिला। मैच के बीच साक्षी धोनी ने ओवर एक्‍साइटमेंट दिखाया, जिस पर माही का रिएक्‍शन वायरल हो गया है।
क्‍या है मामला

दरअसल, इंग्‍लैंड की पारी के 18वें ओवर के समय की ए‍क क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुमराह ने गेंद डाली, जिस पर सैम करन ने डिफेंसिव शॉट खेला। बुमराह ने हवा में उछलकर गेंद पकड़ी। तभी कैमरा साक्षी की तरफ गया, जिन्‍होंने महसूस किया कि बुमराह ने कैच लपक लिया है। साक्षी बहुत खुश हुईं और उछलकर सेलिब्रेट करने लगी।
साक्षी को गलत सेलिब्रेशन मनाते देख एमएस धोनी ने जोरदार ठहाका लगाया और पत्‍नी को बैठ जाओ कहते दिखे। धोनी के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी साक्षी की इस हरकत पर मुस्‍कुराए। धोनी के रिएक्‍शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


भारत फाइनल में पहुंचा

भारत ने इंग्‍लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। सूर्या ब्रिगेड 8 मार्च को फाइनल में न्‍यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने संजू सैमसन (89) की उम्‍दा पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बना सकी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]