पीछा करेंगे और मार डालेंगे', ईरान की IRGC ने नेतन्याहू को दी धमकी

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के 16वें दिन ...और पढ़ें
-1773555741654-1773555849954.gif)
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नेतन्याहू को जान से मारने की धमकी दी।
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के 16वें दिन यह धमकी सामने आई।
नेतन्याहू के ठिकाने और AI वीडियो पर सोशल मीडिया में सवाल उठे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की धमकी दी है। वहीं, मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के 16वें दिन भी ईरान ने इजरायल पर हमले जारी रखे।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा, "अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा रहता है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे।"
नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर उठे सवाल
ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर सवाल उठाने वाली पोस्ट्स सामने आई हैं। कई यूजर्स ने उनकी 12 मार्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को लेकर चिंता जताई।
इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां हैं, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके एडिट किया गया है।
28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या करने की परोक्ष धमकी दी थी और इस सैन्य हमले का बचाव किया था।
'अनुकूल परिस्थितियां कर रहे तैयार'
नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में कहा, "मैं उन कदमों का विस्तार से जिक्र नहीं करूंगा जो हम उठा रहे हैं। हम इस शासन को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर रहे हैं, लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मैं आपको पूरे यकीन के साथ यह नहीं कह सकता कि ईरान की जनता इस शासन को उखाड़ फेंकेगी, क्योंकि कोई भी शासन भीतर से ही उखाड़ा जाता है।"

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :