'कोई रास्ता नहीं रोक पाएगा', IPL 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की दहाड़; सभी टीमों को दे डाली चेतावनी

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 से पहले हुंकार भरी है। अय्यर की नजर ट्रॉफी पर है और वे इस बार हर हाल में इसे अपने नाम करना चाहते हैं। पंजाब किंग्स को आईपी ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 के लिए बताया अपना टारगेट
आईपीएल 2025 में उपविजेता रही थी पंजाब किंग्स
अय्यर ने चोट को लेकर किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स उपविजेता रही थी और अब वे आगामी सीजन में ट्रॉफी उठाना चाहेंगे। 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 से पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हुंकार भरी है। उनका कहना है कि उनकी नजर सिर्फ ट्रॉफी उठाने पर है। अय्यर का कहना है कि लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और ऐसे में हमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाना होगा।
पंजाब को अय्यर ने अपनी कप्तानी में 11 सालों बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि, फाइनल में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रनों से हार मिली थी। इसी के साथ पीबीकेएस का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। अब अय्यर एक बार फिर आईपीएल 2026 में उसी अधूरे सपने को पूरा करने के मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले उन्होंने एक तरह से सभी टीमों को चेतवानी भी दे डाली है।
श्रेयस अय्यर का IPL 2026 को लेकर बड़ा बयान
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले पंजाब ने अपनी जर्सी लॉन्च की। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "लोगों को उम्मीदें बहुत अधिक है और ये मेरे लिए मजेदार है। मुझे चुनौती बहुत पसंद है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि जब हम मैदान पर उतरें, तो हमें जीतना होगा। मेरी नजर सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है।"
अय्यर ने चोट को लेकर किया खुलासा
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। अक्टूबर 2025 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान अय्यर को कैच लेते समय चोट लगी थी और वे क्रिकेट से दूर हो गए थे। इस चोट को लेकर श्रेयस ने बताया कि उनका वजन सात किलो कम हो गया था।
पंजाब के कप्तान ने कहा, "चोट के बाद वापसी करना हमेशा ही मुश्किल कार्य होता है। इंजरी के बाद मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है। मैं गर्व से टीम की अगुवाई करने के लिए यहां वापस आया हूं।"

Post A Comment
No comments :