Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्‍लेयर्स की छूट गई हंसी- Video

IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्‍लेयर्स की छूट गई हंसी- Video

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में एक बार फिर तबाही मचाने को बेताब हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन बल्‍ले से भूचाल ला दिया था। ...और पढ़ें




आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे वैभव


वैभव ने आईपीएल का 1 सीजन खेला


पिछले सीजन वैभव ने बनाए 252 रन


35 गेंदों पर वैभव ने जड़ा था शतक


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर तबाही मचाने को बेताब हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन बल्‍ले से भूचाल ला दिया था। 35 गेंदों में शतक जड़कर वैभव आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में देश को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्‍होंने 80 गेंदों में 175 रन कूटे।

वैभव ने बताया अपना टारगेट

14 साल के वैभव अपने दूसरे आईपीएल सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। फैंस को उनसे इस सीजन भी आतिशी पारियों की उम्‍मीद है। इसी सिलसिले में एक पत्रकार ने उनसे आईपीएल के 19वें सीजन के लिए उनके टारगेट के बारे में पूछा। उन्होंने इस सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

प्‍लेयर्स की छूट गई हंसी

मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार ने पूछा, "आईपीएल 2026 के लिए आपका क्‍या प्‍लान? जैसे कितने रन मारने हैं, आपका आईपीएल की ऑरेंज कैप के लिए क्या लक्ष्य है?" वैभव ने जवाब दिया, "अगर आप मुझसे ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो से तीन हजार रन बोल दूंगा।" इसके बाद राजस्‍थान के अन्‍य प्‍लेयर्स की हंसी छूट गई।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।"

35 गेंदों पर जड़ा था शतक

राजस्थान रॉयल्स ने 2025 सीजन से पहले नीलामी में वैभव को खरीदने के लिए 1.1 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च की। उसने सात मैचों में 36.00 के औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर इस भरोसे को सही साबित किया। पिछले सीजन वैभव ने एक शतक और 1 फिफ्टी लगाई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]