Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Elista ने लॉन्च किए Snowstorm एयर कूलर की रेंज, गर्मी में मिलेगी जबरदस्त ठंडक

Elista ने लॉन्च किए Snowstorm एयर कूलर की रेंज, गर्मी में मिलेगी जबरदस्त ठंडक

Elista ने भारत में Snowstorm एयर कूलर की नई रेंज लॉन्च की है। इसमें चार मॉडल - Snowstorm 110, 90, 65, और 50 शामिल हैं, जो विभिन्न कमरों के लिए बेस्ट ...और पढ़ें






HIGHLIGHTS

भारत में Elista Snowstorm एयर कूलर की नई रेंज लॉन्च।


चार मॉडल विभिन्न कमरों के आकार के लिए उपलब्ध हैं।


बेहतर कूलिंग और ऊर्जा दक्षता के साथ आते हैं।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Elista ने भारत में Snowstorm एयर कूलर की रेंज लॉन्च की है। एलिस्टा का यह कूलर एनर्जी इफिशिएंसी के साथ लाया गया है, जो गर्मी में ठंडक देगा। एलिस्टा ने Snowstorm एयर कूलर के चार मॉडल - Snowstorm 110, Snowstorm 90, Snowstorm 65, और Snowstorm 50 लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग रूम साइज के मुताबिक बाजार में उतारे गए हैं।


Snowstorm कूलर को लेकर कंपनी का कहना है कि इन्हें हाई एयरफ्लो और एक्सटेंडेड कूलिंग साइकिल के मुताबिक लॉन्च किया गया है। Snowstorm 110, 90 और 65 साइज वाले एयर कूलर बड़े रूम, ऑफिस और सेमी-ओपन स्पेस के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। वहीं Snowstorm 50 की बात करें तो इसे बेडरूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Snowstorm एयर कूलर की खूबियां

Elista Snowstorm एयर कूलर में तीन-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड मिलते हैं, जो बेहतर कूलिंग ऑफर करता है। इसमें पावरफुल मोटर दी है, जो इन्वर्टर फ्रेंडली है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि पावर फ्लक्चुएशन के दौरान भी यह ठीक से काम करती है।




स्नोस्ट्रॉम एयर कूलर में कंपनी ने वाटर लेवल इंडीकेटर भी दिया है। इसके साथ ही बेहतर एयर सर्कूलेशन के लिए ऑटोमेटिक वर्टिकल लौवर्स भी दिए हैं। कूलिंग बढ़ाने के लिए इसमें आइस चैंबर भी दिया गया है।
Snowstorm एयर कूलर की कीमत

Snowstorm 110 मॉडल को कंपनी ने 25,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही Snowstorm 90 मॉडल को 13,999 रुपये, Snowstorm 65 को 12,999 रुपये और Snowstorm 50 मॉडल को 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि इन कूलर की मोटर पर वह 1 साल की वारंटी मिलेगी। इसके साथ ही Snowstorm 50 मॉडल के पंप पर 18 महीने की वारंटी दी जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]