Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ECR ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

ECR ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन


ECR Achieves 180 km/h Speed: पूर्व मध्य रेलवे ने डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर 180 किमी/घंटे की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन का सफल परीक्षण किया। ...और पढ़ें





180 किमी/घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल।


डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर हुई उपलब्धि।


भविष्य में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का मार्ग प्रशस्त।

 संवाददाता, धनबाद/कोडरमा। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डीडीयू–गया–प्रधानखांटा रेलखंड पर सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। बुधवार को इस खंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल रन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। यह परीक्षण अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस जीएम स्पेशल ट्रेन के माध्यम से किया गया।


पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय (डीडीयू) से धनबाद तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रेन निर्धारित खंड पर तेज गति से दौड़ी और ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई), पुल-पुलिया तथा अन्य संरचनात्मक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण में दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव के मानकों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में इस रेलखंड पर उच्च गति से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।


रेलवे प्रशासन ने पहले ही इस स्पीड ट्रायल को लेकर आम लोगों को सतर्क किया था। परीक्षण के दौरान ट्रेन अत्यधिक गति से गुजरने के कारण तेज हवा और धूल का गुबार उठा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी।


रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्पीड ट्रायल के दौरान और उसके बाद भी रेलवे ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। साथ ही मवेशियों को भी रेल लाइन के पास न आने दें। अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण भविष्य में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

120 साल पुराने ट्रैक पर रफ्तार का रिकॉर्ड

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान वर्ष 1906 में बने हावड़ा-दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर बुधवार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्री ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रायल इस रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलने को लेकर किया गया।


वर्तमान में इस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चल रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलकर कोडरमा स्टेशन पर यह हाईस्पीड ट्रेन दोपहर 1:58 बजे पहुंची और महज 17 से 18 सेकंड में पूरे प्लेटफॉर्म को पार कर गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने रफ्तार का अद्भुत नजारा देखा।


स्पीड ट्रायल को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। पूछताछ कार्यालय के माध्यम से लगातार यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर ट्रैक से दूर रहने की घोषणा की जा रही थी। वहीं आरपीएफ जवान भी लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ट्रेन गुजरने के दौरान स्थिर रहने की अपील कर रहे थे।


यह ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद के प्रधानखांटा स्टेशन तक किया गया, जहां जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।गौरतलब है कि 120 साल पुराने इस ट्रैक पर कभी कोयला इंजन चलते थे, वहीं अब सेमी हाईस्पीड ट्रेन के सफल ट्रायल ने इतिहास रच दिया है।


हालांकि सेमी हाई स्पीड ट्रेन के गुजरने के लिए यहां पटरी, सिगनलिंग प्रणाली, ओवरहेड वायर को दुरुस्त करने का काम कई वर्षों में किया गया है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे रूट में पटरी के दोनों तरफ दीवार खड़ी की गई है। इस उपलब्धि के बाद हावड़ा से दिल्ली तक का सफर, जो अभी 17-18 घंटे का है, घटकर 12-13 घंटे में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सफर और अधिक तेज व सुहावना होगा।



पूर्व मध्य रेल द्वारा परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि ।

डीडीयू - गया - प्रधानखांटा रेलखंड पर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन से 180 किमी प्रतिघंटा तक की अधिकतम गति के साथ परिचालन का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पूर्व मध्‍य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह


पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आज डीडीयू से प्रधानखांटा की ओर विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जा रहा है।पूर्व मध्य रेल में प्रथम बार अधिकतम 180 किमी/घंटा तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन परिचालित की जा रही है
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]