Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar The Revenge को देख बौखलाया पाकिस्तान, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया 'थर्ड क्लास'

Dhurandhar The Revenge को देख बौखलाया पाकिस्तान, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया 'थर्ड क्लास'

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के लोगों ने इस मूवी को घटिया बताया है। ...और पढ़ें





धुरंधर 2 पर रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)


फिल्म धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ


पाकिस्तानी लोगों ने किया रिव्यू


अक्षय खन्ना को लेकर कही ये बात


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त दुनियाभर के सिनेमाघरों में जारी है और ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। लेकिन पाकिस्तान के लोगों को ये मूवी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की इस धुरंधर द रिवेंज को घटिया फिल्म करार दिया है।


इतना ही नही बौखलाए पाकिस्तानियों ने इस मूवी का रिव्यू अपने अंदाज में किया है। साथ ही धुरंधर पार्ट 1 में रहमान डकैत बनने वाले एक्टर अक्षय खन्ना को लेकर शॉकिंग रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-
धुरंधर 2 देख बौखलाए पाकिस्तानी

जैसा की आप जानते हैं कि धुरंधर 2 फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन है। इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में जिन पाकिस्तानियों के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उन्होंने धुरंधर द रिवेंज को यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में देखा है।






सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी फैमिली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो रणवीर सिंह की फिल्म को घटिया और थर्ड क्लास बता रहे हैं। वे कहते हैं-


इससे से ज्यादा घटिया और थर्ड क्लास फिल्म कभी नहीं देखी। बॉलीवुड वालों ये मूवी सिर्फ अपने देश की मीडिया को खुश करने के लिए बनाई है। इससे अच्छा तो पहला वाला पार्ट था, जिसमें रहमान डकैत के तौर पर अक्षय खन्ना ने जान फूंकी। हम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स से गुजारिश करेंगे कि इस फिल्म के जवाब में एक धांसू मूवी बनाई जाए। बाकी मेजर इकबाल ने जैसा कहा कि हम फिर से घुसेंगे और दुनिया को दिखा देंगे।
ट्रोल हुई पाकिस्तानी फैमिली

इस तरह से पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर द रिवेंज की जमकर आलोचना की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन लोगों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तमाम यूजर्स इन लोगों को खरी खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि इनका रोना कभी बंद नहीं होगा। इसके अलावा चर्चा की जाए धुरंधर 2 के बारे में तो कमाई के मामले में ये मूवी दुनियाभर में धमाल मचा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]