Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी कलाकारों को मिला काम, इस एक्टर ने खोला आदित्य धर की फिल्म का यह बड़ा सीक्रेट!

Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी कलाकारों को मिला काम, इस एक्टर ने खोला आदित्य धर की फिल्म का यह बड़ा सीक्रेट!


'धुरंधर: द रिवेंज' में सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स ही नजर नहीं आए, बल्कि इस फिल्म में आदित्य धर ने कुछ लियारी, पाकिस्तान के कलाकारों को भी कास्ट किया, जिसका ...और पढ़ें




धुरंधर 2 में कास्ट किए गए पाकिस्तान के कलाकार/ फोटो- Instagram


'धुरंधर: द रिवेंज' में लियारी के लोगों को किया गया कास्ट?


धुरंधर 2 में 'यासिर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता का खुलासा


लियारी के एक्टर्स फिल्म का सेट देखकर हुए थे हैरान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा चुकी है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मूवी की ताबड़तोड़ कमाई चल रही है। इस फिल्म में डायरेक्टर आदित्य धर ने जो पाकिस्तान, लियारी से जुड़ी जो एक-एक डिटेल दिखाई है, उससे फैंस काफी इम्प्रेस हैं।


अब हाल ही में 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता अभय अरोड़ा ने बताया है कि फिल्म के लिए सच में पाकिस्तान के लियारी से कई लोगों को कास्ट किया गया था।
इस तरह से पाकिस्तानी कलाकारों संग हुआ शूट?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही थी कि 'धुरंधर: द रिवेंज' में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों को भी कास्ट किया गया है। इन सभी खबरों पर फुलस्टॉप लगाते हुए अभिनेता अभय अरोड़ा ने एनडीटीवी से खास बातचीत करते हुए कहा,
"बैंकॉक में जो क्राउड (भीड़) शूट हुआ था, उसमें से कुछ लोग ऐसे थे, जो सच में पाकिस्तान के लियारी के रहने वाले थे। जब वे सेट पर आए, तो देखकर उन्होंने बोला कि यह बिल्कुल लियारी की तरह ही लग रहा है। वे लोग बैंकॉक में रह रहे थे और इस सीन के लिए हमें वहां के कुछ लोकल लोग चाहिए थे, जैसे क्राउड में पीछे चलने वाले और स्टेज सीन में चीयर करने वाले। जितने भी लोग हैं, उन सबकी कास्टिंग बैंकॉक में ही हुई है, लेकिन उनमें से कई लोग मूल रूप से लियारी, पाकिस्तान से आए थे।"




अभय अरोड़ा ने आगे कहा, "वे लोग सीन में दिखाई गई डिटेल्स को समझ पा रहे थे। मैंने देखा कि कुछ लोग तो बहुत ही ज्यादा सरप्राइज हो गए थे। उनका रिएक्शन ऐसा था कि आपमें से कोई भी कभी लियारी नहीं गया है, फिर भी फिल्म में दिखाई गई एक-एक डिटेल इतनी शानदार कैसे है।"

अभय अरोड़ा ने 'धुरंधर 2' में निभाया था यह किरदार

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अभय अरोड़ा ने 'धुरंधर 2' में गैंगस्टर 'यासिर' का किरदार अदा किया था, जो अरशद पप्पू का छोटा भाई था। 'यासिर' के इस किरदार में अभय अरोड़ा के काम को काफी पसंद किया गया है।




'धुरंधर 2' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन और आर माधवन सहित कई सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में स्टारकास्ट का काम तो दर्शकों को खूब भाया ही है, लेकिन इसके अलावा उन्हें फिल्म में दिखाए गए मिशन की बारीक डिटेल्स भी बेहद पसंद आई हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]