Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बॉक्स ऑफिस पर छाई Dhurandhar 2, रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर छाई Dhurandhar 2, रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई


Dhurandhar The Revenge Advance Collection: पेड प्रिव्यू के बाद धुरंधर 2 की ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 24 घंटे में ही फिल्म ने धांसू ...और पढ़ें





धरंधर द रिवेंज का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


रिलीज से पहले धुरंधर 2 की बंपर एडवांस बुकिंग


24 घंटे में धुरंधर द रिवेंज ने किया धांसू कलेक्शन


पेड प्रिव्यू से भी 60 करोड़ से अधिक की कमाई


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का क्रेज इतना तगड़ा है कि रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो गए हैं। पहले पेड प्रिव्यू (Dhurandhar 2 Paid Preview) के लिए छप्परफाड़ कमाई हुई और अब फिल्म की ओपनिंग डे के लिए मोटी कमाई कर ली है, वो भी सिर्फ 24 घंटे के अंदर।


धुरंधर द रिवेंज 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर का दूसरा पार्ट है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म यूं तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रिव्यू है।
ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 धमाका पक्का

पहले धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग पेड प्रिव्यू के लिए शुरू हुई थी। इसने चंद दिनों में इतना धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है कि माना जाने लगा कि 200 करोड़ से ओपनिंग पक्की है। अब 19 मार्च के लिए भी टिकट विंडो खुल गई है और 24 घंटे में कमाई ने तेज रफ्तार पकड़ ली है।
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग में कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के लिए 1 लाख 64 हजार के करीब टिकटें बिकी हैं। इन टिकटों से मेकर्स ने 8.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और ब्लॉकसीट्स के साथ आंकड़ा 16.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा हिंदी 2D में हुई कमाई

धुरंधर 2 हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में हुई है। इसने हिंदी 2D में बिना ब्लॉक सीट्स के 8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


धुरंधर 2 ने पेड प्रिव्यू में किया कमाल

इससे पहले धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू के लिए टिकट विंडो ओपन हुई थी। सिर्फ पेड प्रिव्यू के लिए फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर लिया था। दुनियाभर में धुरंधर द रिवेंज का पेड प्रिव्यू के लिए कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया था।




धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]