CSK के 'हॉल ऑफ फेम' में गूंजा रैना और हेडन का नाम, चेन्नई के इन दो दिग्गजों को मिला बड़ा सम्मान

चेन्नई सुपर किंग्स ने 'Roar 2026' फैन इवेंट में सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को अपने पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल कर इतिहास रचा। इन दोनों दिग्गजों ने सीएसके ...और पढ़ें

CSK ने रैना और हेडन को दिया खास सम्मान
सीएसके ने दो दिग्गजों को दिया खास सम्मान
सीएसके ने अपने पहले हॉल ऑफ फेम का किया एलान
सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को मिला खास सम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार यानी 22 मार्च को इतिहास रच दिया। फ्रेंचाइजी ने चेपॉक में 'Roar 2026' फैन इवेंट के दौरान अपने पहले हॉल ऑफ फेम में दो दिग्गज खिलाड़ियों- सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को शामिल किया है। यह सम्मान उन दो खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपनी शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा है। रैना और हेडन दोनों ही टीम के प्रमुख स्तंभ रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा।
CSK ने रैना और हेडन को दिया खास सम्मान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इतिहास में सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 'Roar 2026' इवेंट में उन्हें सीएसके के हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया।
चेन्नई के 'चिन्ना थाला'
रैना 2008 से 2021 तक CSK के सबसे भरोसेमंद योद्धा रहे हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'चिन्ना थाला' बुलाते हैं। रैना ने सीएसके के लिए 2010, 2011, 2018 और 2021 की IPL खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
वे साल 2010 और 2014 की चैंपियंस लीग T20 जीत का भी हिस्सा थे। 2014 में उन्होंने 234 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता था।
रैना आज भी CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए 5,529 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।
मैथ्यू हेडन सीएसके के पहले 'ऑरेंज कैप' विजेता
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 2008 से 2010 तक CSK का हिस्सा रहे और टीम की शुरुआती सफलता की नींव रखी।
हेडन साल 2010 की IPL विजेता टीम के सदस्य थे। इससे पहले 2009 के सीजन में उन्होंने 572 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम की थी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले CSK के पहले खिलाड़ी बने। अपने कार्यकाल के दौरान हेडन ने 1,117 रन बनाए, जिसमें 8 धमाकेदार अर्धशतक शामिल थे।
दिग्गजों का जमावड़ा
इस ऐतिहासिक अवसर पर चेपॉक का मैदान पुरानी यादों से भर गया। इवेंट में मुथैया मुरलीधरन, अंबाती रायडू, लक्ष्मीपति बालाजी, एस. बद्रीनाथ और माइकल हसी जैसे पूर्व CSK स्टार्स भी मौजूद थे, जिन्होंने इस मजा दोगुना कर दिया।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :