Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ChatGPT ने मचाया तहलका, Google के CEO भी बोले 'Wow…' फिर शुरू हुई AI की जंग

ChatGPT ने मचाया तहलका, Google के CEO भी बोले 'Wow…' फिर शुरू हुई AI की जंग


ChatGPT के लॉन्च ने Google के CEO सुंदर पिचाई को भी चौंका दिया था, जिन्होंने इसे 'असुविधाजनक रूप से रोमांचक' बताया। Google के पास पहले से AI तकनीक थी, ...और पढ़ें






ChatGPT ने मचाया तहलका, Google के CEO भी बोले 'Wow…' फिर शुरू हुई AI की जंग


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त में AI चैटबॉट काफी ज्यादा पॉपुलर हुए हैं लेकिन जब ChatGPT ने 2022 के दस्तक दी थी, तो इसने न सिर्फ आम लोगों को, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को भी हिला कर रख दिया था। जी हां, Google के CEO Sundar Pichai ने भी हाल ही में खुलासा किया है कि इस AI टूल को जब उन्होंने पहली बार देखा तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी।


Fast Company को दिए एक इंटरव्यू में पिचाई ने ने कहा कि 'Wow, this technology is going to diffuse earlier and faster than we were expecting.' साथ ही उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस को 'uncomfortably exciting' बताया।
Google रह गया पीछे?

पिचाई ने यह भी माना है कि Google के पास पहले से ही AI चैटबॉट बनाने के लिए जरूरी सभी टेक्नोलॉजी मौजूद थी, लेकिन OpenAI ने इसे सबसे पहले एक प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया। यही कारण है कि ChatGPT ने आते ही सुर्खियां बटोर ली और AI की रेस में Google को भी आगे आना पड़ा।

‘Code Red’ से शुरू हुई AI की रेस

ChatGPT के लॉन्च के बाद गूगल के अंदर ‘Code Red’ जारी किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारी तेजी से नए AI प्रोजेक्ट्स बनाने में जुट गए। इस स्क्रैम्बल का नतीजा Gemini 3 बना जो Google का नया AI मॉडल है। इतना ही नहीं 2025 में लॉन्च हुआ Gemini 3 Pro अब कई इंडस्ट्री बेंचमार्क में OpenAI और Anthropic के मॉडल्स को सीधी टक्कर देता दिखाई दे रहा है।

...तो अब OpenAI में ‘Code Red’?

दिलचस्प बात ये है कि जैसे ही गूगल ने अपनी स्पीड बढ़ाई तो Sam Altman को भी कथित तौर पर अपनी टीम को चेतावनी देनी पड़ी। एक इंटरनल मेमो के दौरान उन्होंने बताया कि आने वाला समय 'मुश्किल' हो सकता है, क्योंकि Google तेजी से AI की रेस में वापसी कर रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]