संजू सैमसन के आने से मिली मजबूती, इंजरी कभी भी बढ़ा सकती टेंशन

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जब IPL 2026 में उतरेगी तो फ्रेंचाइजी की नजर छठे खिताब पर होगी। लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई ने 2023 म ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जब IPL 2026 में उतरेगी तो फ्रेंचाइजी की नजर छठे खिताब पर होगी। लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई ने 2023 में आखिरी बार खिताब जीता था। 19वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए।
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया। इतना ही नहीं मिनी ऑक्शन में युवाओं पर जमकर पैसा लुटाया। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को करोड़ों में खरीदा। IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का SWOT एनालिसिस (Strengths, Weaknesses, Opportunities, Threats) पढ़ लीजिए।
स्ट्रेंथ (मजबूती)
संजू सैमसन के आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। वह पावरप्ले का पूरा फायदा उठा सकते हैं और आयुष म्हात्रे के साथ टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं। जडेजा के जाने के बावजूद नूर अहमद, राहुल चाहर और अकील हुसैन का कॉम्बिनेशन यह सुनिश्चित करता है कि चेन्नई चेपॉक की धीमी, स्पिन पिचों पर विपक्षी टीम के लिए काल बन सकती है।
वीकनेस (कमजोरी)रवींद्र जडेजा और सैम करन के जाने के बाद नंबर 6, 7 और 8 पर अनुभव का भारी कमी नजर आ रही है। मैच फिनिश करने का भार अब तक इंटरनेशनल मैच न खेल चुके प्रशांत वीर और 44 साल के एमएस धोनी पर आ गया है। टीम में फिनिश की कमी महसूस हो रही है।
भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी पिछले सीजन में काफी महंगे साबित हुई थे। टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट अभी कमोजर नजर आ रही है।
सीएसके ने अनकैप्ड कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर लगभग 28.4 करोड़ खर्च किए। युवा खिलाड़ियों पर इतनी भारी कीमत खर्च करना जोखिम भरा भी हो सकता है।
अपॉर्चुनिटी (अवसर)
डेडी आर्मी के नाम से जानी जाने वाली चेन्नई ने इस बार नई पीढ़ी पर दांव लगाया है। रुतुराज गायकवाड़ को एमएस धोनी की विरासत के बजाय उनकी शैली के अनुसार टीम मिली है। टीम में जेमी ओवरटन और अमन खान जैसे कई ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई प्रदान करते हैं। युवा टीम की बदौलत फ्रेंचाइजी खिताब जीतने के साथ ही धोनी को विदाई दे सकती है।
थ्रेट (भय)
चोटों की वजह से टीम की स्थिति नाजुक मानी जा रही है। संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे अहम खिलाड़ी पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे। लीग के दौरान प्लेयर्स की अहम प्लेयर्स की चोट मुश्किलें बढ़ा सकती है। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर टीम ने बड़ा दांव चला है। अगर यह प्लेयर फेल होते हैं टीम के पास इनके रिप्लेसमेंट नहीं हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कवॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन (2 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये), कार्तिक शर्मा (14 करोड़ रुपये), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), सरफराज खान (75 लाख रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.20 करोड़ रुपये) और जैक फोक्स (75 लाख रुपये)।
संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, नूर अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर
राहुल चाहर, खलील अहमद, सरफराज खान।
संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, नूर अहमद, नाथन एलिस।
इम्पैक्ट प्लेयरपहले गेंदबाजी: अगर चेन्नई पहले गेंदबाजी करती है, तो वे बाएं हाथ की स्विंग गेंदबाजी के लिए खलील अहमद या मुकेश चौधरी से शुरुआत करेंगे और फिर चेज करते समय किसी स्पेशलिस्ट गेंदबाज की जगह किसी अतिरिक्त बल्लेबाज जैसे सरफराज खान को मैदान में उतार सकते हैं।
पहले बल्लेबाजी: अगर चेन्नई पहले बल्लेबाजी करती है, तो वे दूसरी पारी में तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज की जगह खलील अहमद को शामिल कर सकते हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :