Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ईरान-इजराइल जंग के बीच झारखंड में कानून व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, जमाखोरी पर कार्रवाई का निर्देश

ईरान-इजराइल जंग के बीच झारखंड में कानून व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, जमाखोरी पर कार्रवाई का निर्देश

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने ...और पढ़ें





झारखंड पुलिस। 


युद्ध के कारण विधि व्यवस्था पर विशेष निगरानी का निर्देश।


पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की जमाखोरी, कालाबाजारी पर रोक।


अफवाह फैलाने वालों, फर्जी खबरों पर सख्त कार्रवाई होगी।


राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से पत्राचार कर विभिन्न देशों के बीच हो रहे युद्ध के कारण संभावित विधि व्यवस्था की समस्या पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

जारी निर्देश में बताया है कि युद्ध के कारण लोगों में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस को लेकर भय का माहौल उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इसके साथ ही विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की भी संभावना है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी, कालाबाजारी पर आवश्यक निगरानी एवं गलत कार्य कर रहे लोगों पर विधि कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने रिटेलर्स, वितरक व वैध भंडार की सुरक्षा सुनिश्चत करने, पेट्रोलियम पदार्थ के परिवहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि भ्रामक समाचार, अफवाह फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखने व अफवाह फैलाने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।

खुदरा विक्रेता, गोदाम पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था करें और उसकी निगरानी करें। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई करें और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर प्रतिदिन थाना स्तर से डीजी कंट्रोल को सूचित करें।


जिला स्तर पर उपायुक्त एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था बनाए रखें। सभी जिले इंटरनेट मीडिया की विशेष निगरानी रखें और फर्जी खबर चलाने वालों पर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई करें। जिला स्तर पर प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मी से संपर्क स्थापित कर फर्जी समाचार के प्रकाशन पर रोक लगाएं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]