Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मध्य प्रदेश में सनसनीखेज घटना... चार बेटियों की हत्या के बाद महिला ने लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश में सनसनीखेज घटना... चार बेटियों की हत्या के बाद महिला ने लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी



मध्य प्रदेश के सागर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही स्थित एक कुएं से उसके चार ...और पढ़ें




मध्य प्रदेश में चार बेटियों की हत्या के बाद महिला ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)


मध्य प्रदेश के सागर जिले की घटना, फंदे से लटका मिला महिला का शव


11 माह से बाहर है बस परिचालक पति, तनाव में महिला ने उठाया कदम


जेएनएन, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला और पास में ही स्थित एक कुएं से उसके चार बेटियों के शव बरामद किए गए। पुलिस प्रथम दृष्टया अपनी बच्चियों को कुएं में फेंकने के बाद महिला द्वारा आत्महत्या की घटना मान रही है।


स्वजन के अनुसार, महिला का पति लंबे समय से बाहर रह रहा है। पिछले 11 महीने से वह घर भी नहीं आया। पति की उपेक्षा और बेटियों के लालन-पालन की चिंता को लेकर महिला तनाव में रहती थी।

ऐसे में, उसके द्वारा यह खौफनाक कदम उठाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला अपने ससुर और बहन मीना के साथ घर में रहती थी।

मृतक महिला की बहन ने बताया कि बुधवार रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अलग-अलग कमरों में सो गए। बुधवार की रात 2.30 बजे के करीब तेजी से घर से बाहर चली गई। नींद में होने की वजह से उसने इस पर ध्यान नहीं दिया।
केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]