अमेरिका का लागार्डिया प्लेन हादसा, मौत को मातः हादसे में बाहर गिरी अटेंडेंट, बची

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा जैज का विमान लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि दर्ज ...और पढ़ें
-1774427336196-1774427381949.webp)
न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर विमान हादसा हुआ।
लैंडिंग के दौरान विमान फायर ट्रक से टकराया।
फ्लाइट अटेंडेंट सोलांज ट्रेम्ब्ले चमत्कारिक रूप से बचीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लागार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एयर कनाडा जैज का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
इसी टक्कर में फ्लाइट अटेंडेंट सोलांज ट्रेम्ब्ले सीट से बंधी होने के बावजूद विमान से बाहर जा गिरीं, लेकिन उनकी जान बच गई। परिवार ने इसे चमत्कार बताया है। ट्रेम्ब्ले की बेटी सारा लेपिन ने कनाडाई चैनल से कहा कि उनकी मां के एक पैर में कई फ्रैक्चर हैं और सर्जरी करनी पड़ेगी, लेकिन बाकी हालत ठीक है।
लेपिन ने कहा कि मैं अब भी समझने की कोशिश कर रही हूं कि ये सब कैसे हुआ, लेकिन लगता है कोई गार्जियन एंजेल उनकी रक्षा कर रहा था। विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था। इसमें 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे।
अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग के वक्त रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से विमान की टक्कर हुई। एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट जेफ गुजेट्टी ने कहा कि विमान के आगे के हिस्से में भारी नुकसान को देखते हुए ट्रेम्ब्ले का बचना हैरान करने वाला है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :