Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

Dhanbad Weather Today: झारखंड में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों के लिए 27-28 मार्च ...और पढ़ें





27 और 28 मार्च को गर्जन-वज्रपात के साथ आंधी और बारिश की संभावना।

 धनबाद। Jharkhand, Dhanbad Weather Latest Update: आंधी-बारिश का दौर समाप्त होने के बाद भी बादलों की आवाजाही जारी है। कई दिनों तक आंधी, गर्जन, बारिश और ओला वृष्टि के कारण तापमान में ठंडक बरकरार है।

झारखंड के धनबाद (Dhanbad), बोकारो (bokaro), गिरीडीह (Giridih) और जामताड़ा (Jamtara) समेत कई जिलों में अगले दो-तीन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 27 और 28 मार्च को गर्जन-वज्रपात के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 29 को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।


मौसम विभाग Ranchi के अनुसार, लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह मौसम रंग बदलता रहेगा। वर्तमान में जम्मू व आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। इसके बाद 26 और 28 मार्च को दो और पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेंगे।

दूसरी ओर, एक चक्रवाती घेरा असम व आसपास सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों से पूरे मार्च बादलों की आवाजाही जारी रहने और बीच-बीच में आंधी-बारिश का अनुमान है।
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली का भी खतरा

26 से सक्रिय होनेवाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धनबाद राज्य के सभी हिस्से में गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी हो सकता है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

ओला वृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद 28 की रात से सक्रिय होनेवाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]