Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

संडे को काम नहीं करता था ये सुपरस्टार, ऐंठ में ठुकराया दिया था अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर

संडे को काम नहीं करता था ये सुपरस्टार, ऐंठ में ठुकराया दिया था अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर


हिंदी सिनेमा का एक सितार ऐसा भी रहा है, जो रविवार के दिन कैमरा फेस नहीं करता था। इस चक्कर में उसने एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का ऑफर ठुकरा दिया था। ...और पढ़ें





 बॉलीवुड कलाकारों को लेकर कई सारे रोचक किस्से सिनेमा गलियारे में प्रचलित हैं। इस आधार पर आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ही शर्तों पर काम करना पसंद करता था। जिसके तहत वह संडे को फिल्मों की शूटिंग से परहेज रखता था।


इस कारण उस अभिनेता ने महानायक अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर मूवी का ऑफर ठुकराया दिया था। फिल्ममेकर्स ने उन पर अपनी ऐंठ में गलत फैसला लेने की बात भी कही थी। आइए जानते हैं कि वह फिल्मी सितारा आखिर कौन था।
सिनेमा का मूडी सितारे

जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसने करीब 6 दशक तक हिंदी सिनेमा में काम किया था और सैंकड़ों फिल्मों में काम किया था। 70 से लेकर 80 के दशक तक इस अभिनेता का हिंदी सिनेमा में राज रहा। इतना ही नहीं डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी। उन्हें फिल्मी जगत का मूडी सुपरस्टार भी कहा जाता था। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि फिरोज खान थे।


फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो के आधार पर 70 के दशक में फिल्मेकर प्रकाश मेहरा फिल्म हेरा फेरी का ऑफर लेकर फिरोज खान के पास गए थे। फिरोज साहब को मूवी की कहानी पसंद आई थी और वह इसे करने के लिए रेडी हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने डायरेक्टर से पूछा कि इसकी शूटिंग कब से शुरू करनी है तो उन्होंने रविवार का दिन बताया और ये सुनकर फिरोज खान ने हेरा फेरी के लिए मना कर दिया। क्योंकि फिरोज साहब का कहना था कि वह संडे को काम नहीं करते हैं और इस तरह से उन्होंने एक बड़ी फिल्म रिजेक्ट कर दी।



बाद में प्रकाश मेहरा की हेरा फेरी फिल्म अमिताभ बच्चन की झोली में गई और आलम ये रहा कि साल 1976 में रिलीज होने वाली ये मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई है। आज भी इस मूवी को बिग बी के करियर की कल्ट क्लासिक मूवी क तौर पर देखा जाता है।

फरदीन खान के पिता फिरोज खान

दरअसल फिरोज खान के बेटे फरदीन खान हैं। फरदीन ने सिनेमा जगत में अपने पिता का नाम काफी रोशन किया है, लेकिन वह कभी भी फिरोज साहब जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]