जीत के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासा

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी। ...और पढ़ें
-1773323549188_v.webp)
जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे गंभीर-सूर्या
भारतीय टीम ने तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप
अहमदाबाद में खेला गया था फाइनल मुकाबला
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था। भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीता था। जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था, इस बात का खुलासा अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया है।
गंभीर ने दिया खास मैसेज
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सूर्या ने कहा कि गंभीर ने ट्रॉफी को खिलाड़ियों के सामने रखा और कहा कि यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। भारतीय कोच ने कहा कि अंत में सबसे ज्यादा मायने वही ट्रॉफी रखेंगी जो उन्होंने साथ मिलकर जीती हैं।
कुछ मायने नहीं रखता
सूर्यकुमार ने कहा, "गौती भाई ने ट्रॉफी हमारे सामने रखी और कहा, हमारे ड्रेसिंग रूम में सबसे महत्वपूर्ण चीज यही है, बाकी कुछ मायने नहीं रखता। आप कितने रन बनाते हैं, लोग भूल जाएंगे। लेकिन वे इस ट्रॉफी को हमेशा याद रखेंगे। हमें इस बात के लिए याद किया जाएगा कि हमने एक टीम के रूप में कितनी चैंपियनशिप जीती हैं। आप 100 द्विपक्षीय मैच जीत सकते हैं, कोई याद नहीं रखेगा। यही बात हमें प्रेरित करती है।"
सीरियस रहने वाले गंभीर कब मुस्कुराए
गंभीर मैचों के दौरान हमेशा सीरियस रहते हैं। सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या टीम का प्रदर्शन देखकर गंभीर मुस्कुरा रहे थे? स्काई ने कहा, "पहले चार मैचों में हमने उन्हें हंसने का मौका ही नहीं दिया, लेकिन उसके बाद मुझे लगता है कि इस टीम को देखकर वे बहुत खुश थे। मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी टी20 टीम ने कभी इस तरह बल्लेबाजी की है, 250, 256 रन बनाए हैं और लक्ष्य का पीछा भी अच्छे से किया है। मुझे लगता है कि फाइनल के बाद ही वे सबसे ज्यादा मुस्कुराए।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :