Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

घरेलू हिंसा पीड़ितों को लिए 'मसीहा' बनी यह अमेरिकी कंपनी, फ्री में कराती है घर की शिफ्टिंग

घरेलू हिंसा पीड़ितों को लिए 'मसीहा' बनी यह अमेरिकी कंपनी, फ्री में कराती है घर की शिफ्टिंग


कैलिफोर्निया की 'मीटहेड मूवर्स' कंपनी 25 सालों से घरेलू हिंसा पीड़ितों को मुफ्त में घर बदलने की सुविधा दे रही है। यह पहल उन्हें हिंसक रिश्तों से निकलक ...और पढ़ें





घरेलू हिंसा से पीड़ितों को फ्री में घर शिफ्ट करवाती अमेरिकी कंपनी (फोटो- AI जनरेटेड)


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैलिफोर्निया की एक मूविंग कंपनी 'मीटहेड मूवर्स' अपने बिजनेस के साथ-साथ एक नई पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी 25 साल से ऐसे लोगों को मुफ्त में घर बदलने की सुविधा दे रही है, जो लोग घरेली हिंसा के शिकार हो रहे हैं।


दरअसल, घरेलू हिंसा के दलदल से निकलना किसी भी पीड़ित के लिए सबसे कठिन फैसला होता है। अक्सर आर्थिक तंगी और सामान शिफ्ट करने की चिंता उन्हें वहीं रुकने पर मजबूर कर देती है।
नई जिंदगी जीने का मौका

ऐसे में कैलिफोर्निया की मीटहेड मूवर्स कंपनी घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की मदद के लिए अनोखी पहल कर रही है। ताकि घरेलू हिंसा से जूझ रहे लोग हिंसक रिश्तों से निकलकर नई लाइफ शुरू कर सकें।
कैलिफोर्निया की मीटहेड मूवर्स कंपनी की शुरुआत दो भाइयों आरोन स्टीड और इवान स्टीड ने की थी। उन्होंने देखा कि घरेली हिंसा से जूझ रहे लोगों को सबसे निकला सबसे बड़ी चुनौती है।
2015 में शरू किया अभियान

कंपनी ने 2015 में मूवटूएंडडीवी नाम से एक अभियान भी शुरू किया। इसका मकसद था कि दूसरे बिजनेस भी इस काम में शामिल हो सकें। इस अभियान से प्रेरित होकर 200 से अधिक अमेरिकी कंपनियां जुड़ चुकी हैं। इनमें मूविंग, सेल्फ स्टोरेज और सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।
आलम यह है कि कुछ शहरों में अब तो शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। कंपनी ने पिछले साल घरेलू हिंसा से जुड़े 106 मामलों में लोगों की मुफ्त शिफ्टिंग कराई। इनमें से 8 इमरजेंसी मूव भी थे।


मूवर्स कंपनी वर्तमान में कैलिफोर्निया के सैन लुइस ओबिस्पो, वेंचुरा काउंटी, ऑरेंज काउंटी, फ्रेस्नो और बेकर्सफील्ड जैसे शहरों में यह सेवा दे रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]