Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गिल ने दूसरी बार तो मंधाना ने पांचवीं बार जीता BCCI का ये पुरस्कार, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

गिल ने दूसरी बार तो मंधाना ने पांचवीं बार जीता BCCI का ये पुरस्कार, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड


शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल और महिला टीम की मुख्य बल्लेबाजों में शुमार स्मृति मंधाा को रविवार को आयोजित बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 में 2024–2025 सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया।


गिल को प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नावाजा गया जबकि मंधाना ने यह सम्मान पांचवीं बार हासिल किया। गिल के लिए यह दूसरा 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें साल 2023 में यह सम्मान दिया गया था।
इन खिलाड़ियों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी, भारत के पू्र्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए बीसीसीआई के सर्वोच्च सम्मान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। द्रविड़ के कोच रहते ही भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।



इस मौके पर भारत की पांच ट्रॉफी जीतने वाली विजेता टीमों को भी सम्मानित किया। बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप-2025, आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप-2025, आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया।

गिल ने किया शानदार प्रदर्शन

पिछले साल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान नियुक्त किए गए गिल ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने टीम के मुख्य बल्लेबाजों में अपने आप को स्थापित किया। इंग्लैंड दौरे पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार नेतृत्व किया और 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन रहा।


गिल ने पिछले साल भारत की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज़ के रूप में उतरे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 101 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 188 रन बनाए थे।

मंधाना ने भी दिखाया दम

मंधाना ने 2025 में कुल 1703 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए जिनमें 1362 रन वनडे में थे। जो किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक हैं। ऐसा करते हुए मंधाना महिला वनडे इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज़ बनीं।


वनडे वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली मंधाना ने उस टूर्नामेंट में नौ मैचों में 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तथा कुल मिलाकर दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]