Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI ने शेयर की पूरी लिस्‍ट

राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI ने शेयर की पूरी लिस्‍ट


बीसीसीआई 15 मार्च, रविवार को नई दिल्ली में अपना सलाना नमन अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करेगा। ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई 15 मार्च, रविवार को नई दिल्ली में अपना सलाना नमन अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करेगा। इसमें 2024-25 सीजन से इंटरनेशनल, घरेलू और आयु वर्ग क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि मिताली राज को बीसीसीआई महिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


द्रविड़ ने अपने करियर में 24,000 से अधिक इंटरेशनल रन बनाए। इसके बाद उन्‍होंने कोचिंग में कदम रखा। उनकी कोचिंग में 2024 में भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप जीता था। उनकी कोचिंग में भारतीय अंडर-19 टीम विश्‍व कप जीती थी। द्रविड़ ने 164 टेस्‍ट में 13288 रन और 344 वनडे में 10889 रन बनाए। 1 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 31 रन हैं।
1983 में भारतीय टीम ने पहली बार विश्‍व कप जीता था। रोजर बिन्‍नी इस टीम का हिस्‍सा थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने कोच, सेलेक्‍टर और प्रशासक के रूप में भारतीय क्रिकेट की सेवा की। वह 2022 से 2025 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे।

मिताली राज महिला वनडे में 50.68 के औसत से 7,805 रन बनाकर हाइएस्‍ट रन स्कोरर हैं। उन्होंने दो दशकों से अधिक के अपने करियर में भारत को दो आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया। मिताली ने 12 टेस्‍ट की 19 पारियों में 699 रन बनाए। इसके अलावा 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 2364 रन हैं।

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2024-25: विजेताओं की पूरी सूची
जगमोहन डालमिया ट्रॉफीसर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)- इरा जाधव (मुंबई)
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू, वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा)
सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 (एलीट)- यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 (प्लेट)- किशन सरकार (त्रिपुरा)
सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 (एलीट)- शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 (प्लेट)- प्रीतम राज (बिहार)
एमए चिदंबरम ट्रॉफीकूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 (एलीट) में हाइएस्‍ट विकेट - हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 (प्लेट) में हाइएस्‍ट विकेट - अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 (एलीट) में हाइएस्‍ट रन - नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 (प्लेट) में हाइएस्‍ट रन - राघवन राममूर्ति (पॉन्डिचेरी)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 (एलीट) में हाइएस्‍ट विकेट - विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 (प्लेट) में हाइएस्‍ट विकेट - दीपज्योति सैकिया (असम)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 (एलीट) में हाइएस्‍ट रन - मैकनील एच एन (कर्नाटक)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी U23 (प्लेट) में हाइएस्‍ट रन - आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)
माधवराव सिंधिया अवॉर्डरणजी ट्रॉफी (एलीट) में हाइएस्‍ट विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
रणजी ट्रॉफी (प्लेट) में हाइएस्‍ट विकेट: सुचित जे (नागालैंड)
रणजी ट्रॉफी (एलीट) में हाइएस्‍ट रन: वाई वी राठौड़ (विदर्भ)
रणजी ट्रॉफी (प्लेट) में हाइएस्‍ट रन: स्नेहल कौथंकर (गोवा)
लाला अमरनाथ अवॉर्डसर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, घरेलू सीमित ओवर: आयुष म्हात्रे (मुंबई)
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, रणजी ट्रॉफी: हर्ष दुबे (विदर्भ)
अंपायर पुरस्कारबीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
2023-24 के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेट अंपायर: उल्हास गांधे (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन)
महिला वनडे में सबसे अधिक विकेट/रनवनडे में सर्वोच्च विकेट, महिला - दीप्ति शर्मा
वनडे में सर्वोच्च रन बनाने वाली महिला - स्मृति मंधाना
बेस्‍ट इंटरनेशनल डेब्‍यू 2024-25बेस्‍ट इंटरनेशनल डेब्‍यू, महिला - एन श्री चरानी
बेस्‍ट इंटरनेशनल डेब्‍यू, पुरुष - हर्षित राणा
बेस्‍ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2024-25बेस्‍ट इंटरनेशनल क्रिकेटर, महिला - स्मृति मंधाना
पॉली उमरीगर पुरस्कार, बेस्‍ट इंटरनेशनल क्रिकेटर, पुरुष - शुभमन गिल
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डकर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रोजर बिन्नी
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: राहुल द्रविड़
बीसीसीआई महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: मिताली राज
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]