प्लीज मुझसे नफरत मत करना', जब Aishwarya Rai के सामने हाथ जोड़कर खड़ी थीं Sneha Ullal; 'हमशक्ल' का मिला था टैग

स्नेहा उल्लाल ने हाल ही में ऐश्वर्या राय से अपनी तुलना पर बात की है। सलमान खान ने ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद स्नेहा को लॉन्च किया था, क्योंकि वह ऐश्वर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ प्रेमकहानियां ऐसी हैं, जिनकी चर्चा इतनी ज्यादा हुई कि लोगों को उस कपल की कहानी याद हो गई। यहां तक कि उन्हें साथ देखना मानो सिर्फ एक सपना रह गया। कुछ ऐसी ही थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेमकहानी।
सलमान और ऐश्वर्या (Salman Aishwarya Love Story) के रिश्ते एक वक्त पर खूबसूरत रहे, लेकिन इन रिश्तों को नजर लगी और आखिरकार ब्रेकअप से होते-होते विवादों की सूली पर ये रिश्ते चढ़ गए। सलमान के जुनूनी इश्क की दास्तां की चर्चा तब और हुई दबंग खान ऐश्वर्या जैसी दिखने वाली एक हीरोइन को बॉलीवुड में ले आए, नाम था स्नेहा उल्लाल, जिन्होंने सालों बाद अब अपने और ऐश्वर्या को लेकर बात की है।

क्या बोलीं स्नेहा उल्लाल?
दरअसल सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के ब्रेकअप के बाद सलमान काफी वक्त तक सदमे में रहे। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ उनका विवाद तक हुआ। ऐश्वर्या के बाद सलमान ने फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से ऐश्वर्या जैसी दिखने वाली स्नेहा उल्लाल को सिनेमा में लॉन्च कर दिया।
स्नेहा को काफी हद तक ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा गया। इसको लेकर अब सालों बाद स्नेहा ने इस पर बात की है। हाल ही में स्नेहा ने AlphaNeon Stuzioz से बातचीत में इस पर कहा है कि उन्होंने यहां बताया कि जब उनकी और ऐश्वर्या की तुलना की गई तो उन्होंने ऐश्वर्या से मुलाकात के बाद क्या कहा था।

जब ऐश्वर्या से मिलीं स्नेहा
स्नेहा अपने करियर के शुरूआती दौरान में ऐश्वर्या से मिलीं। इस दौरान उनकी और ऐश्वर्या के बीच क्या बात हुई, इसका भी जिक्र उन्होंने किया। स्नेहा ने बताया कि,
"मैं एक बार ऐश्वर्या से मिली थी और उन्होंने मुझसे कहा, 'फिल्मी परिवार में तुम्हारा स्वागत है। बॉलीवुड में तुम्हारा स्वागत है'। मैंने उनसे कहा, 'मुझे माफ कर दीजिए, प्लीज मुझसे नफरत मत कीजिएगा'। उस समय मीडिया में इतनी तुलना हो रही थी कि मुझे नहीं पता था कि उन्हें इसका बुरा लगा या नहीं।"

सलमान ने दिया स्नेहा का साथ
स्नेहा ने बताया कि, उन्हें पहली बार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की सहेलियों ने तब देखा था जब उन्होंने कॉलेज शुरू ही किया था। यह वही समय था जब सलमान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' के लिए ऑडिशन चल रहे थे। इसी तरह उन्हें यह फिल्म मिली। स्नेहा ने सलमान को लेकर कहा कि, सलमान हमेशा से सपोर्टिव रहे और फिल्म के दौरान सलमान ने उनकी काफी मदद की।
स्नेहा ने बताया कि,
"मैं कभी एक्टिंग में नहीं आना चाहती थी। मैं कॉलेज में थी। उस समय जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं, तो मैं अपनी ही दुनिया में मिस वर्ल्ड बन रही थी, क्योंकि जब उन्हें वर्ल्ड लेवल पर पहचान मिली, तो मैं अपनी छोटी सी दुनिया में मशहूर हो गई क्योंकि बहुत से लोग मुझसे कहते थे कि मैं उनकी तरह दिखती हूं।"

आपको बता दें कि स्नेहा को हमेशा से ऐश्वर्या की कॉपी कहा गया और शायद यही वजह है कि उनका करियर बॉलीवुड में नहीं चला। वो महज कुछ फिल्मों का ही हिस्सा बनकर रह गईं। इसके बाद आर्यन, क्लिक समेत कई दूसरी भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। हालांकि बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म हो गया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :