Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Airtel के OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर्स, कीमत 100 रुपये से शुरू

Airtel के OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर्स, कीमत 100 रुपये से शुरू


Airtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। फिलहाल हम यहां कंपनी के उन डेटा वाउचर प्लान्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो ...और पढ़ें





Airtel के OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर्स।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल के पास OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स वाले कई प्रीपेड प्लान हैं। ये OTT बेनिफिट्स अलग-अलग तरह के हैं और कुछ प्लान तो Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। आज हम उन डेटा प्रीपेड वाउचर पर खास तौर पर बात करेंगे जिनमें भारती एयरटेल की ओर से OTT बेनिफिट्स मिलते हैं।


डेटा वाउचर को लेकर ध्यान रखें कि ये है कि ये सिर्फ तभी काम करते हैं जब आपके पास कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी प्लान हो। इसलिए, अगर आपके पास कोई ऐसा बेसिक एक्टिव प्लान नहीं है जो सर्विस वैलिडिटी ऑफर करता हो, तो ये डेटा वाउचर आपके लिए काम नहीं करेंगे। OTT बेनिफिट्स वाले डेटा वाउचर चुनने का फायदा ये है कि आपको डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस देते हैं। इससे आप अपने पसंदीदा टीवी शो और फिल्में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। भारती एयरटेल के ऐसे चार डेटा वाउचर हैं। आइए जानते हैं इनके बेनिफिट्स।
इन चारों प्लान की कीमत 100 रुपये, 195 रुपये, 361 रुपये और 279 रुपये है। इनमें से 279 रुपये वाला प्लान सबसे अलग है, क्योंकि ये एकमात्र ऐसा प्लान है जिसमें यूज़र्स को Netflix Basic का एक्सेस मिलता है। आइए, नीचे इन प्लान और उनके पूरे बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।





भारती एयरटेल के डेटा वाउचर जिनमें यूजर्स के लिए OTT बेनिफिट्स शामिल हैंभारती एयरटेल का 100 रुपये का प्लान: 6GB डेटा + एक महीने के लिए JioHotstar Mobile और 30 दिनों की वैलिडिटी।
भारती एयरटेल का 195 रुपये का प्लान: 12GB डेटा + 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile + SonyLIV + Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन के तहत 20 OTTs और 30 दिनों की वैलिडिटी।
भारती एयरटेल का 361 रुपये का प्लान: 50GB डेटा + 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile और 30 दिनों की वैलिडिटी।
भारती एयरटेल का 279 रुपये का प्लान: 1GB डेटा + Netflix Basic + JioHotstar Super + ZEE5 Premium + SonyLIV + Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन के तहत 20 OTTs और 1 महीने की वैलिडिटी।

ये सभी प्लान और उनके बेनिफिट्स हैं। देशभर में लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (LSAs) के यूजर्स इन प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]