नया AC खरीदने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

नया एसी खरीदना उतना आसान नहीं होता है, जितना पहली नजर में लगता है। अलग-अलग कंपनियों के दर्जनों माडल, अलग-अलग क्षमता, टेक्नोलाजी और स्मार्ट फीचर्स मौजू ...और पढ़ें

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर यानी एसी अब सिर्फ एक लग्जरी प्रोडक्ट नहीं रह गया है, बल्कि यह जरूरी उपकरण बन चुका है। अक्सर लोग केवल कीमत देखकर एसी खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें बिजली बिल ज्यादा आने, कूलिंग सही न मिलने या फीचर्स की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसलिए नया एसी खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है। आज के समय में इनवर्टर टेक्नोलाजी, स्टार रेटिंग, कूलिंग क्षमता, कूलेंट गैस और कंडेंसर के अलावा एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स भी एसी को पहले से ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट बना रहे हैं।
प्राइस रेंज
नया एसी खरीदते समय सबसे पहले लोग बजट तय करते हैं और उसी के अनुसार मॉडल तलाशने लगते हैं। यह सही तरीका है, लेकिन कई बार बजट तय करना सही नहीं होता है। थोड़ा-सा बजट बढ़ाने पर आपको बेहतर ब्रांड, ज्यादा पावर एफिशिएंसी, बेहतर कूलिंग और अतिरिक्त स्मार्ट फीचर्स वाला एसी मिल सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर आप 30,000 रुपये का एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कई बार दो से तीन हजार रुपये ज्यादा खर्च करके आपको 4-स्टार या 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल मिल सकता है, जो लंबे समय में बिजली की बचत कर सकता है। इसलिए बजट तय करें, लेकिन उसे बिल्कुल ‘लक्ष्मण रेखा’ की तरह न मानें।
कमरे का आकार
एसी की क्षमता यानी टन उसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है। यह तय करता है कि एसी कमरे को कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से ठंडा कर पाएगा। अगर आप कमरे के आकार से कम क्षमता वाला एसी खरीद लेते हैं, तो उसे कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लगेगा और बिजली की खपत भी ज्यादा होगी।
आमतौर पर छोटे कमरे के लिए एक टन एसी पर्याप्त होता है, जबकि मध्यम आकार के कमरे के लिए 1.5 टन बेहतर विकल्प है। वहीं बड़े कमरों या हाल के लिए दो टन एसी की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपका कमरा टाप फ्लोर पर है या उस पर सीधे धूप पड़ती है, तो हमेशा थोड़ी ज्यादा क्षमता वाला चुनना बेहतर होता है।
विंडो और स्प्लिट एसी
एसी खरीदते समय कई लोग यह तय नहीं कर पाते हैं कि विंडो एसी लें या फिर स्प्लिट एसी। दोनों ही प्रकार के एसी के अपने फायदे और सीमाएं हैं। विंडो एसी आमतौर पर सस्ते होते हैं और इंस्टालेशन भी आसान होता है। अगर आपके कमरे में ऐसी खिड़की या दीवार है जहां विंडो एसी आसानी से लगाया जा सकता है, तो यह किफायती विकल्प हो सकता है।

वहीं स्प्लिट एसी अधिक आधुनिक, स्टाइलिश और फीचर-रिच होते हैं। इनमें कूलिंग बेहतर होती है और आवाज भी कम होती है। इसके अलावा, आजकल ज्यादातर स्मार्ट और एआई फीचर्स भी स्प्लिट एसी में ही मिलते हैं। इसलिए अगर बजट और जगह दोनों उपलब्ध हैं, तो यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
बिजली की खपत और रेटिंग
एसी खरीदते समय उसकी ऊर्जा दक्षता यानी एनर्जी एफिशियंसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लंबे समय तक चलता है और बिजली की खपत भी काफी ज्यादा करता है। भारत में एसी की ऊर्जा दक्षता को स्टार रेटिंग के जरिए दिखाया जाता है।
3-स्टार, 4-स्टार और 5-स्टार रेटिंग वाले एसी बाजार में उपलब्ध होते हैं। इनमें 5-स्टार एसी सबसे ज्यादा बिजली बचाने वाले होते हैं, जबकि 4-स्टार एसी भी काफी हद तक किफायती होते हैं। अगर आप लंबे समय तक एसी का उपयोग करने वाले हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल लेना बेहतर साबित हो सकता है।
इनवर्टर और नॉन इनवर्टर एसी

आजकल ज्यादातर एयर कंडीशनर इनवर्टर टेक्नोलाजी के साथ आते हैं। इसमें इनवर्टर एसी में कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है, जिससे कमरे का तापमान स्थिर बना रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है।
इसके विपरीत नॉन-इनवर्टर एसी की बात करें, तो इसमें कंप्रेसर केवल आन और आफ मोड में काम करता है। जब कमरे का तापमान बढ़ता है, तो कंप्रेसर चालू हो जाता है और तापमान कम होने पर बंद हो जाता है। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। इसलिए लंबे समय के उपयोग के लिए इनवर्टर एसी को ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है।
एआई फीचर्स
अब एयर कंडीशनर भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। कई कंपनियां अपने नए एसी मॉडल में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स दे रही हैं। ये फीचर्स कमरे की स्थिति और उपयोग को समझकर अपने आप कूलिंग को एडजस्ट कर देते हैं।
उदाहरण के लिए, एआई आटो कूलिंग फीचर कमरे के तापमान और नमी के स्तर को पहचानकर कूलिंग मोड को अपने आप बदल देता है। इसी तरह एआई एनर्जी सेविंग मोड बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है। कई एआई एसी में स्मार्ट स्लीप मोड फीचर भी होता है, जो रात के समय शरीर के आराम के अनुसार तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है।
वहीं कुछ आधुनिक एसी में एआई प्रजेंस डिटेक्शन फीचर भी दिया जाता है, जो कमरे में किसी की मौजूदगी न होने पर कूलिंग को कम कर देता है ताकि बिजली की बचत हो सके। इसके अलावा, वाइफाइ कनेक्टिविटी और मोबाइल एप कंट्रोल की मदद से आप अपने स्मार्टफोन से भी एसी को कंट्रोल कर सकते हैं।

R32 कूलेंट गैस
एसी की कूलिंग काफी हद तक उसके कूलेंट यानी रेफ्रिजरेंट गैस पर निर्भर करती है। आजकल नए एयर कंडीशनर में आर32 कूलेंट गैस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। आर 32 गैस पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत कम हानिकारक मानी जाती है और यह ओजोन परत को कम नुकसान पहुंचाती है।
इसके अलावा, यह कूलिंग के मामले में भी ज्यादा प्रभावी होती है और ऊर्जा दक्षता बेहतर देती है। इसलिए नया एसी खरीदते समय आर32 कूलेंट वाला मॉडल चुनना बेहतर माना जाता है।
कापर कंडेंसर एसी
एसी की लंबी उम्र के लिए उसका कंडेंसर भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। बाजार में कापर और एल्यूमिनियम दोनों तरह के कंडेंसर मिलते हैं, लेकिन कापर कंडेंसर को ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद माना जाता है।
कापर कंडेंसर वाले एसी में जंग लगने की संभावना कम होती है और उनकी कूलिंग क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा, इन्हें साफ करना और मरम्मत करना भी आसान होता है। इसलिए एसी खरीदते समय कापर कंडेंसर वाला मॉडल चुनना बेहतर होता है।
कूलिंग कैपेसिटी
एसी खरीदते समय लोग अक्सर केवल 1 टन या 1.5 टन क्षमता देखते हैं, लेकिन असली कूलिंग क्षमता वाट में मापी जाती है। उदाहरण के लिए दो अलग-अलग 1.5 टन एसी की कूलिंग क्षमता अलग हो सकती है।
एक एसी 4400वाट कूलिंग क्षमता देता है, जबकि दूसरा 5200वाट तक कूलिंग दे सकता है। ज्यादा कूलिंग क्षमता वाला एसी कमरे को जल्दी ठंडा करेगा और बेहतर प्रदर्शन देगा। इसलिए एसी खरीदते समय टन के साथ-साथ उसकी कूलिंग कैपेसिटी पर भी ध्यान देना चाहिए।
फिल्टर और स्मार्ट फीचर्स
आधुनिक एयर कंडीशनर में कई तरह के एयर फिल्टर भी दिए जाते हैं, जो हवा को साफ रखने में मदद करते हैं। खासकर बड़े शहरों में जहां धूल और प्रदूषण ज्यादा होता है, वहां ये फिल्टर काफी उपयोगी साबित होते हैं।
कुछ एसी में डस्ट फिल्टर, पीएम 2.5 फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर जैसे विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा, वाइ-फाइ कनेक्टिविटी, वायस कमांड सपोर्ट और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी कई मॉडल में उपलब्ध हैं।
अगर आप इन सभी बातों को ध्यान में रखकर एसी खरीदते हैं, तो आपको बेहतर कूलिंग, कम बिजली बिल और लंबे समय तक भरोसेमंद परफार्मेंस मिल सकता है।

Post A Comment
No comments :