Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन की सेल आज से, 12GB तक RAM भी

9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन की सेल आज से, 12GB तक RAM भी


पोको ने हाल ही में Poco X8 Pro और X8 Pro Max लॉन्च किए हैं। ये दोनों 5G फोन 23 मार्च से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Poco X8 Pro Max में 90 ...और पढ़ें






9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन की सेल आज से, 12GB तक RAM भी


पोको X8 प्रो सीरीज की बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी।


X8 प्रो मैक्स में 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग।


दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले और डुअल कैमरा।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको ने हाल ही में अपनी नई Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो मॉडल Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को लॉन्च किया है। वहीं, आज यानी 23 मार्च से ये दोनों डिवाइस Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों फोन्स में ज्यादातर एक जैसे फीचर्स हैं, बस इनके चिपसेट और बैटरी कैपेसिटी में कुछ फर्क देखने को मिलता है।


आप नाम से ही समझ गए होंगे कि Poco X8 Pro Max ज्यादा पावरफुल लग रहा है। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों में से किसी डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इनकी कीमत और फीचर्स जरूर जान लें...

Poco X8 Pro सीरीज की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Poco X8 Pro Max के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 46,999 रुपये है।




सीरीज के Poco X8 Pro मॉडल की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। POCO X8 Pro और X8 Pro Max भारत में आज 23 मार्च से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के स्पेसिफ़िकेशन्स

स्पेसिफ़िकेशन्स की बात करें तो Poco X8 Pro Max में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है और ये Corning Gorilla Glass 7i के साथ आता है। फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल रहा है।


इतना ही नहीं फोन में 9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Poco X8 Pro Max में 12GB तक LPDDR5X RAM भी देखने को मिल रही है जिसके साथ 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।




दूसरी तरफ Poco X8 प्रो मॉडल में थोड़ा छोटा 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। हालांकि इस डिवाइस में भी 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट मिल रहा है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है।

डिवाइस में पावरफुल MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ 6,500mAh की बैटरी मिल रही है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के कैमरा स्पेक्स

Poco X8 Pro Max और Poco X8 Pro दोनों में पीछे की तरफ डुअल कैमरा देखने को मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि फ्रंट कैमरा 20-मेगापिक्सल का है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]