Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Realme 16 5G, iPhone Air जैसा मिलेगा डिजाइन

7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Realme 16 5G, iPhone Air जैसा मिलेगा डिजाइन

Realme 16 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट, 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की दमदार बैटरी मिले ...और पढ़ें





Realme 16 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।


इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट मिलेगा।


7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा इसकी मुख्य खासियत है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। रियलमी का यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारत में यह फोन ग्लोबल वेरिएंट जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ रिलीज किया जाएगा। इस फोन का डिजाइन iPhone Air की तरह है। Realme 16 5G की खूबियों की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 6.57-इंच का AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme 16 5G इंडिया लॉन्च

Realme 16 5G स्मार्टफोन वियतनाम में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस फोन का डिजाइन iPhone Air और Google Pixel 10 जैसा है, जिसमें हॉरिजेंटल कैमरा अरेंज किए गए हैं। टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategkeez) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Realme 16 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बारे में डिटेल शेयर की है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट जैसी होंगी। इस फोन के साथ कंपनी जल्द ही Realme 16T भी रिलीज कर सकती है। फिलहाल रियलमी ने दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है।
Realme 16 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Realme 16 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.57-इंच का फुल HD+ (1,080x2,372 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट मिलेगा। फोन में 12GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मिलेगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलेगी।
Realme 16 5G को वियतनाम में 8जीबी रैम के साथ VND 11,490,000 (करीब 40,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि भारत में यह फोन इसी कीमत के आसपास लाया जा सकता है। रियलमी का यह फोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]