कूलर ऑन करने से पहले कर लें ये 5 कम, नहीं तो कूलिंग हो जाएगी खराब और बिजली बिल भी बढ़ेगा

गर्मियों से पहले कूलर को एसी जैसी ठंडी हवा देने और बिजली बचाने के लिए 5 महत्वपूर्ण रखरखाव टिप्स अपनाएं। वायरिंग, मोटर, फैन और वॉटर पंप की जांच करें। स ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आने वाली हैं और अभी से दिन में बहुत ज्यादा गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में अगर अब आप भी अपने कूलर को ऑन करने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आपका कूलर AC जैसी ठंडी हवा दे और बिजली की खपत भी कम हो, तो सिर्फ पानी भरना काफी नहीं है। कूलर भी एक इलेक्ट्रिकल डिवाइस है। इसलिए इसकी भी सही से टेक्निकल मेंटेनेंस काफी ज्यादा जरूरी है। चलिए ऐसे 5 टेक टिप्स जान लेते हैं जो कूलर चालू करने से पहले आपको जरूर अपनानी चाहिए...
वायरिंग और पावर कनेक्शन
सबसे पहले तो कूलर की वायरिंग, प्लग और स्विच बोर्ड को अच्छे से चेक करें। ढीले या कटे हुए तार शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। वहीं, अगर स्पार्किंग या ढीला कनेक्शन दिख रहे हैं तो इसे भी तुरंत ठीक करवा लें।
मोटर और फैन की परफॉर्मेंस देखें
कूलर का फैन और मोटर उसकी जान होते हैं और अगर आप सीजन में पहली बार कूलर ऑन करके देख रहे हैं तो पहले ये भी देखें कि फैन स्मूद चल रहा है या कोई आवाज कर रहा है। ज्यादा आवाज या स्लो स्पीड मोटर में समस्या की वजह हो सकती है।
वॉटर पंप की वर्किंग कंडीशन
टेक्निकली देखा जाए तो कूलर का पंप पानी को पैड्स तक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में अगर पानी ऊपर तक नहीं पहुंच रहा है तो पंप कमजोर या फिर खराब भी हो सकता है। इसे समय रहते चेंज करना ही बेहतर रहेगा।
एयरफ्लो और वेंटिलेशन
कूलर तभी अच्छे तरीके से काम करता है जब कमरे में सही एयर सर्कुलेशन बना रहे। कूलर को खिड़की के पास रखें और एग्जॉस्ट या क्रॉस वेंटिलेशन का पहले ही इंतजाम कर लें। इससे हॉट एयर बाहर निकलती है और कूलिंग बढ़ जाती है।
वोल्टेज और स्टेबल पावर
ये भी चेक करें कि लो वोल्टेज या फ्लक्चुएशन तो नहीं हो रही है। इससे मोटर और पंप दोनों पर असर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप स्टेबल पावर सप्लाई या स्टेबलाइजर का यूज करें ताकि कूलर की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाए।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :