न घर गया न वापस लौटा, क्लाईमैक्स में हमजा छोड़ गया बड़ा सवाल, क्या बनेगा पार्ट 3?

Dhurandhar 2 Ending Explain: फिल्म के क्लाईमैक्स में हमजा को घर जाते हुए दिखाया जाता है हालांकि वह घर के अंदर नहीं जाता और ना ही वापस लौटता है? तो आखि ...और पढ़ें
-1774017127941_v.webp)
क्लाईमैक्स में क्या होता है हमजा का फैसला ?

क्या हमजा घर लौट जाता है?
क्या आदित्य धर बनाएंगे 'धुरंधर 3'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी है तो ये आपके लिए एक स्पॉइलर (Spoiler) हो सकता है। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का अंत एक शांत और भावुक मोड़ पर होता है। रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी (Hamza Ali Mazari) पाकिस्तान में अपना मिशन पूरा करके भारत लौट आता है। जब वह जसकीरत सिंह रंगी के रूप में अपनी असली पहचान वापस पाता है।
इस इमोशनल क्लाईमैक्स पर फिल्म खत्म होती है जिसमें जसकीरत अपनी मां और बहन को घर से दूर खड़ा देख रहा होता है। लेकिन वह घर के अंदर नहीं जाता और इमोशनल होकर वहीं बीच रास्ते में आधा मुड़कर खड़ा हो जाता है। तो आखिर इस क्लाईमैक्स का क्या मतलब हुआ? क्या हमजा अपने घर जाता है या वापस देश की सेवा के लिए मुड़ जाता है? या फिर आदित्य धर नया पार्ट लाने वाले हैं?
-1774017323170.jpg)
क्या है इस क्लाईमैक्स का मतलब?
पाकिस्तान में अपना हाई-रिस्क मिशन पूरा करने के बाद, हमजा आखिरकार भारत लौट आता है और अजय सान्याल (आर. माधवन) से मिलता है। हालांकि, इससे पहले कि वह अधिकारियों को अपने ऑपरेशन के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे पाता, वह अपने परिवार से मिलने के लिए पठानकोट जाता है। उसे जसकीरत के रूप में, पगड़ी पहने हुए देखा जाता है, जब वह दूर से अपनी मां और बहन को देख रहा होता है। हालांकि वह शुरू में उनके पास जाने की कोशिश करता है, लेकिन वह यू-टर्न लेता है और अपने उनसे मिले बिना ही उस जगह से चला जाता है।
-1774017333059.jpg)
इस सीन में, आदित्य धर का निर्देशन हमजा के जीवन में आए बदलावों को उजागर करता है और उसकी यात्रा की भावनात्मक कीमत को दर्शाता है। हालांकि हमजा अपने घर के करीब है, फिर भी उसे लगता है कि वह अपने परिवार के जीवन का हिस्सा नहीं है। साथ ही वे उसके बिना भी अपनी जिंदगी अच्छे से जी रहे हैं। इसलिए, वह अपने परिवार से मिले बिना ही वहां से चले जाने का फ़ैसला करता है।
क्या आदित्य धर बनाएंगे तीसरा पार्ट?
जसकिरत यहां से कहां जाता है या वह किससे मिलता है। आदित्य धर अपने मुख्य किरदार के भविष्य को खुला छोड़ देते हैं। कुछ लोग शायद यह तर्क दें कि ऐसा किसी और सीक्वल का संकेत देने के लिए किया गया होगा, लेकिन अभी तक 'धुरंधर 3' के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यानी 'धुरंधर 2' को आदित्य धर ने ओपन एंडिंग दी है जिसमें ऑडियंस के ऊपर छोड़ा गया है कि वे इस बारे में क्या सोचते हैं।
-1774017347495.jpg)
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :